रैपिड फायर
गट बैक्टीरिया और विटिलिगो
- 08 Mar 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
शोध से ज्ञात हुआ है कि गट फ्रेंडली बैक्टीरिया विटिलिगो के उपचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
- यह उपचार हानिकारक T सेल को कम करता है जो वर्णक को क्षति पहुँचाते हैं और सुरक्षात्मक नियामक T सेल को बढ़ाता है।
- विटिलिगो के बारे में: विटिलिगो एक त्वचा संबंधी बीमारी है जिसमें त्वचा अपना रंगद्रव्य (मेलेनिन) खो देती है, जिससे सफेद धब्बे हो जाते हैं। यह एक ऑटोइम्यून विकार है।
- कारण: यह स्वप्रतिरक्षी प्रतिक्रियाओं, आनुवंशिक उत्परिवर्तन, तनाव या पर्यावरणीय कारणों से मेलानोसाइट्स (वर्णक उत्पादक कोशिकाओं) के विनाश के परिणामस्वरूप होता है।
- प्रभावित जनसंख्या: विटिलिगो वैश्विक आबादी के 0.5%-2% को प्रभावित करता है, जबकि भारत में इसकी व्यापकता 0.25% से 4% के बीच है।
- गट-फ्रेंडली बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) के बारे में: वे लाभदायक सूक्ष्मजीव हैं जो स्वस्थ गट माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिये,
- लैक्टोबेसिलस: लैक्टोज़ पाचन में सहायता करता है, दस्त को रोकता है।
- बिफिडोबैक्टीरियम: गट के स्वास्थ्य को बढ़ाता है, सूजन को कम करता है, प्रतिरक्षा को बढ़ाता है।
- सैक्रोमाइसेस बोलार्डी: प्रोबायोटिक यीस्ट जो दस्त को रोकता है, गट के संतुलन को बनाए रखता है।
और पढ़ें: ऑटिज़्म के लिये माइक्रोबायोम लिंक