रैपिड फायर
अभ्यास खान क्वेस्ट
- 13 Jun 2025
- 3 min read
स्रोत: पी,आई,बी,
भारतीय सेना का एक दस्ता (कुमाऊँ रेजीमेंट) बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास "खान क्वेस्ट" में भाग लेने के लिये उलानबाटार, मंगोलिया पहुँचा।
अभ्यास खान क्वेस्ट
- उत्पत्ति: वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में प्रारंभ हुआ तथा वर्ष 2006 से बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास बन गया।
- वर्ष 2025 संस्करण इस अभ्यास का 22वाँ संस्करण है।
- आयोजक: मंगोलियाई सशस्त्र बल।
- उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत शांति स्थापना क्षमताओं, अंतर-संचालन क्षमता और सैन्य तत्परता को बढ़ाना।
- अध्याय VII संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिये खतरे, शांति भंग और आक्रामक कृत्यों पर कार्रवाई करने का अधिकार प्रदान करता है। यह वैश्विक शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने या पुनः स्थापित करने के लिये सैन्य एवं गैर-सैन्य (जैसे प्रतिबंध) दोनों प्रकार के उपायों को अधिकृत करता है।
- केंद्रित क्षेत्र: अभ्यास में संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास, शारीरिक दक्षता और समन्वय शामिल हैं। इसमें चेकपॉइंट संचालन, घेराबंदी तथा तलाशी, नागरिकों का निकासी अभ्यास, काउंटर-इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) निरोधक कार्रवाई एवं हताहत प्रबंधन जैसे अभ्यास किये जाते हैं।
- महत्त्व: यह रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं (TTP) के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है तथा भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग एवं सौहार्द को सुदृढ़ करता है।
भारत के अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास |
|
---|---|
अभ्यास का नाम |
देश |
गरुड़ शक्ति |
इंडोनेशिया |
एकुवेरिन |
मालदीव |
हैंड-इन-हैंड |
चीन |
बोल्ड कुरुक्षेत्र |
सिंगापुर |
मित्र शक्ति |
श्रीलंका |
नोमैडिक एलीफैंट |
मंगोलिया |
शक्ति |
फ्राँस |
सूर्य किरण |
नेपाल |
युद्ध अभ्यास |
अमेरिका |
और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास