दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



प्रारंभिक परीक्षा

न्यू START ट्रीटी की समाप्ति

  • 06 Feb 2026
  • 39 min read

स्रोत: द हिंदू 

चर्चा में क्यों?

न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू START) 5 फरवरी, 2026 को समाप्त हो गई, जिससे अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण से संबंधित अंतिम कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता भी समाप्त हो गया।

  • वर्ष 1972 के बाद इसकी समाप्ति के बाद अमेरिका और रूस के रणनीतिक परमाणु हथियारों पर कोई कानूनी सीमाएँ नहीं रहतीं, जिससे हथियारों के निर्माण, मिथ्या गणना और बढ़ोतरी के जोखिम बढ़ जाते हैं, जबकि भविष्य के हथियार नियंत्रण की संभावनाएँ अप्रभावी हो जाती हैं।

न्यू स्टार्ट ट्रीटी क्या है?

  • परिचय: START का अर्थ है ‘स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी’ (रणनीतिक हथियार कटौती संधि)। मूल START-I पर अमेरिका और सोवियत संघ (USSR) के बीच वर्ष 1991 में हस्ताक्षर किये गए थे और यह वर्ष 1994 में लागू हुई।
    • बाद में इसे सामरिक आक्रामक कटौती संधि (SORT) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया और फिर न्यू स्टार्ट ट्रीटी अस्तित्व में आई, जिस पर वर्ष 2010 में हस्ताक्षर हुए और यह वर्ष 2011 में प्रभाव में आई।
  • विस्तार और निलंबन: यद्यपि वर्ष 2021 में इसे वर्ष 2026 तक बढ़ाया गया था, लेकिन यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में रूस ने वर्ष 2023 में अपनी भागीदारी निलंबित कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने निरीक्षण और डेटा साझाकरण बंद कर दिया।
  • प्रमुख प्रावधान: यह ट्रीटी उन लॉन्ग-रेंज वेपन की सीमा निर्धारित करती है, जो युद्ध के परिणाम को प्रभावित करने, टारगेट सेंटर, कमांड फेसिलिटी अथवा महत्त्वपूर्ण अवसंरचना को लक्षित करने के लिये बनाई गई हैं, इससे सामरिक शस्त्रों में सत्यापन योग्य कमी सुनिश्चित की जाती है।
    • रूस एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के पास विश्व के 87% न्यूक्लियर वॉरहेड हैं, जो वैश्विक विनाश के लिये पर्याप्त हैं।
  • शस्त्र सीमाएँ: इस ट्रीटी ने संयुक्त राज्य अमेरिका एवं रूस के लिये सत्यापन योग्य सीमाएँ निर्धारित कीं जिसमें 700 डिप्लॉयड अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें, पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलें तथा बमवर्षक विमान, 1,550 न्यूक्लियर वॉरहेड तथा 800 डिप्लॉयड एवं नॉन-डिप्लॉयड लॉन्चर तथा बमवर्षक विमान शामिल हैं।
  • सतत मतभेद: संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसाइल रक्षा एवं पारंपरिक आघात प्रणालियों पर मतभेदों के साथ-साथ रूस द्वारा किंजाल मिसाइलों एवं अवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल जैसे एडवांस वेपन के विकास ने न्यू स्टार्ट ट्रीटी को तनावपूर्ण बना दिया, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे की सामरिक क्षमताओं को अस्थिर मानते थे।
    • वर्ष 2024–25 में न्यू स्टार्ट के पश्चात् किसी नए ढाँचे पर वार्त्ताएँ पारस्परिक अविश्वास और दायरे तथा शर्तों पर असहमति के कारण बंद हो गईं।
  • वैश्विक निहितार्थ: ट्रीटी की समाप्ति से, चीन तथा अन्य परमाणु-सशस्त्र देशों को व्यापक आयुध-नियंत्रण एवं अप्रसार ढाँचे में सम्मिलित करने के प्रयास और अधिक जटिल हो जाते हैं, जिससे व्यापक हथियार-नियंत्रण की संभावनाएँ और कमज़ोर पड़ती हैं।

परमाणु हथियारों के प्रबंधन से संबंधित वैश्विक पहल

  • परमाणु अप्रसार संधि (NPT), 1968: इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना, निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देना और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का समर्थन करना है। यह पाँच परमाणु-हथियार संपन्न देशों (NWS) अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्राँस और चीन को मान्यता देती है।
  • व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT), 1996: परीक्षण उद्देश्यों के लिये सभी परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाती है। (अभी तक लागू नहीं हुई है)।
  • परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि (TPNW), 2017: अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत परमाणु हथियारों के उपयोग, स्वामित्व, परीक्षण और हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. न्यू स्टार्ट ट्रीटी क्या है?
न्यू स्टार्ट ट्रीटी अमेरिका और रूस के बीच एक रणनीतिक हथियार नियंत्रण समझौता है, जिस पर वर्ष 2010 में हस्ताक्षर किये गए थे और इसे वर्ष 2011 में लागू किया गया था, जिसके तहत तैनात ICBM, SLBM, बमवर्षक (Bombers) और परमाणु हथियारों को सीमित किया गया था, ताकि रणनीतिक हथियारों में सत्यापन योग्य कमी सुनिश्चित की जा सके।

2. न्यू स्टार्ट ट्रीटी के अंतर्गत प्रमुख सीमाएँ क्या हैं?
ट्रीटी के तहत 700 तैनात ICBM, SLBM और बमवर्षक, 1,550 परमाणु हथियार और 800 तैनात/गैर-तैनात लांचर तथा बमवर्षक की सीमा तय की गई है, जिनका सत्यापन निरीक्षण, डेटा साझाकरण एवं द्विपक्षीय परामर्श आयोग के माध्यम से किया जाएगा।

3. न्यू स्टार्ट ट्रीटी को वैश्विक सुरक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण क्यों माना गया?
यह महत्त्वपूर्ण था क्योंकि यह अंतिम प्रमुख ट्रीटी थी, जिसने वैश्विक परमाणु शस्त्रागार के 87% पर कब्ज़ा  करने वाले दोनों देशों के बीच सत्यापन योग्य कटौती और पारदर्शिता सुनिश्चित की, जिससे हथियारों की दौड़ धीमी हुई और गलत अनुमानों को रोका गया।

 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQs)

प्रश्न. "न्यू स्टार्ट संधि" (New START treaty) समाचारों में रही थी। यह संधि क्या है? (2011)

(a) यह संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूसी संघ के बीच नाभिकीय शस्त्रों की कटौती करने की द्विपक्षीय सामरिक महत्त्व की संधि है।

(b) यह पूर्वी एशिया शीर्ष सम्मेलन के सदस्यों के बीच बहुपक्षीय ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।

(c) यह रूसी संघ तथा यूरोपीय संघ के बीच ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।

(d) यह ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिये की गई बहुपक्षीय सहयोग संधि है।

उत्तर: (a)

close
Share Page
images-2
images-2