दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

सैन्य अभ्यास: दुस्तलिक

  • 24 Mar 2022
  • 3 min read

भारतीय और उज़्बेकिस्तान सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास- ‘दुस्तलिक’ (DUSTLIK) का तीसरा संस्करण 22 मार्च से 31 मार्च 2022 तक यांगियारिक (उज़्बेकिस्तान) में आयोजित किया जा रहा है।

DUSTLIK-Exercise

‘दुस्तलिक ‘ सैन्य अभ्यास के विषय में

  • परिचय
    • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्द्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।
      • भारत की ओर से ‘ग्रेनेडियर्स बटालियन’ को इस अभ्यास के लिये नामित किया गया है। यह बटालियन भारतीय सेना की अत्यधिक सुशोभित बटालियनों में से एक है।
    • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से सामरिक स्तर के अभ्यासों को साझा करने और एक दूसरे से सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने पर केंद्रित होगा।
    • प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से सामरिक स्तर के अभ्यासों को साझा करने और एक दूसरे के अभ्यासों को सीखने पर केंद्रित होगा।
    • इसका उद्देश्य दो सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है।
      • दुस्तलिक (DUSTLIK) का अंतिम संस्करण मार्च 2021 में रानीखेत (उत्तराखंड) में आयोजित किया गया था।
  • महत्त्व:
    • मध्य एशियाई क्षेत्र में सुरक्षा और संपर्क हेतु उज़्बेकिस्तान भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है तथा ईरान भी अफगानिस्तान के संबंध में भारत के लिये एक महत्त्वपूर्ण विकल्प है।
      • अफगानिस्तान संघर्ष से उत्पन्न सुरक्षा चिंताएंँ मध्य एशिया में भारत की भागीदारी के समक्ष प्रमुख चुनौतियों में से एक है।

अन्य देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास

अन्य देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास

अभ्यास का नाम

देश

गरुड़ शक्ति 

इंडोनेशिया

एकुवेरिन

मालदीव 

हैंड-इन-हैंड

चीन

बोल्ड कुरुक्षेत्र 

सिंगापुर

मित्र शक्ति

श्रीलंका

नोमेडिक एलीफैंट

मंगोलिया

शक्ति

फ्राँस

सूर्य किरण

नेपाल

युद्ध अभ्यास

संयुक्त राज्य अमेरिका

स्रोत: पी.आई.बी  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow