प्रिलिम्स फैक्ट् : 11 मार्च, 2021

दुस्तलिक-2

Exercise Dustlik-2

हाल ही में उत्तराखंड के चौबटिया में भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास दुस्तलिक (Dustlik) के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।

Uzbekistan

प्रमुख बिंदु

  • अभ्यास का उद्देश्य:
    • संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिदेश के तहत पर्वतीय, ग्रामीण और शहरी परिदृश्यों में विद्रोह तथा आतंकवाद रोधी गतिविधियों का संचालन करना।
  • प्रथम संस्करण: 
    • इस अभ्यास के प्रथम संस्करण का आयोजन नवंबर 2019 में ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में किया गया था।
  • महत्त्व:
    • मध्य एशियाई क्षेत्रों के साथ संपर्क तथा सुरक्षा की दृष्टि से उज़्बेकिस्तान भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है, इसके अलावा अफगानिस्तान के संदर्भ में भी भारत के पास यह विकल्प उपलब्ध है।
      • अफगानिस्तान में जारी संघर्ष के कारण उपजी सुरक्षा चिंता मध्य एशिया में भारत की भागीदारी के समक्ष एक बड़ी चुनौती है।

अन्य देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास

अभ्यास का नाम'

देश

गरुड़ शक्ति 

इंडोनेशिया

एकुवेरिन

मालदीव 

हैंड-इन-हैंड

चीन

बोल्ड कुरुक्षेत्र 

सिंगापुर

मित्र शक्ति

श्रीलंका

नोमेडिक एलीफैंट

मंगोलिया

शक्ति

फ्राँस

सूर्य किरण

नेपाल

युद्ध अभ्यास

संयुक्त राज्य अमेरिका