फ्रीडम सेल | 50% डिस्काउंट | 10 से 14 अगस्त तक  कॉल करें
ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

डार्डानेल्स जलडमरूमध्य

  • 13 Aug 2025
  • 6 min read

स्रोत: BBC

उत्तर-पश्चिमी तुर्की में वनाग्नि के कारण डार्डानेल्स जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिये अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

  • डार्डानेल्स जलडमरूमध्य उत्तर-पश्चिमी तुर्की में स्थित एक महत्त्वपूर्ण संकीर्ण जलमार्ग है। यह यूरोप में स्थित गैलीपोली प्रायद्वीप को एशिया माइनर (एशिया के मुख्य भू-भाग) से अलग करता है।
  • यह एजियन सागर को मरमरा सागर से जोड़ता है, जिससे बोस्फोरस जलडमरूमध्य के माध्यम से काला सागर तक आवागमन संभव होता है।
  • डार्डानेल्स जलडमरूमध्य पर स्थित प्रमुख बंदरगाह गैलीपोली, इसाबात और कानाक्कले हैं, जो सभी तुर्की में स्थित हैं।
  • ऐतिहासिक महत्त्वडार्डानेल्स जलडमरूमध्य कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है, जिनमें फारसी आक्रमण (480 ईसा पूर्व) और प्रथम विश्व युद्ध का गैलीपोली अभियान शामिल हैं।

Dardanelles_Strait

और पढ़ें: गैलीपोली की लड़ाई

close
Share Page
images-2
images-2