रैपिड फायर
बुल्गारिया यूरोज़ोन का 21वाँ सदस्य
- 02 Jan 2026
- 24 min read
बुल्गारिया ने आधिकारिक रूप से यूरो को अपनाया और यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लगभग 20 वर्ष बाद वह यूरोज़ोन का 21वाँ सदस्य बन गया है। यह कदम आर्थिक, राजनीतिक और भू-राजनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालता है।
- बुल्गारिया ने लेव को छोड़ दिया, जो 19वीं सदी के अंत से प्रचलन में था और यूरो में पूरी तरह संक्रमण को चिह्नित किया।
- कारण: यूरो को अपनाने का उद्देश्य बुल्गारिया (EU का सबसे गरीब सदस्य राज्य) में व्यापार को बढ़ावा देना, बाज़ार पारदर्शिता में सुधार करना और निवेश को आकर्षित करना है।
- यह बुल्गारिया का यूरोपीय यूनियन के साथ एकीकरण गहरा करेगा, इसके पश्चिमी संरेखण को मज़बूत करेगा और रूसी आर्थिक प्रभाव को कम करेगा।
- यूरोज़ोन: मैस्ट्रिच संधि (1992) ने यूरोपीय संघ की नींव रखी, जिसने सामूहिक आर्थिक और मौद्रिक संघ की दिशा बनाई, यूरो को एकल कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने का रास्ता तैयार किया, यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) के माध्यम से एकीकृत केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली का निर्माण किया तथा एक सामूहिक आर्थिक क्षेत्र (यूरोज़ोन) की स्थापना की।
- यूरोज़ोन में वे यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य शामिल हैं जिन्होंने यूरो को अपनी साझा मुद्रा के रूप में अपनाया है।
- यूरोज़ोन की स्थापना 1 जनवरी, 1999 को यूरो के आधिकारिक 9876 लॉन्च के साथ 11 देशों में हुई थी। क्रोएशिया के वर्ष 2023 में शामिल होने और बुल्गारिया के यूरो अपनाने के बाद, अब यूरोप में 350 मिलियन से अधिक लोग यूरो का उपयोग करते हैं।
यूरोपीय यूनियन, यूरोज़ोन और शेंगेन क्षेत्र
|
पहलू |
यूरोपीय यूनियन |
यूरोज़ोन |
शेंगेन क्षेत्र |
|
परिचय |
यूरोपीय देशों का एक राजनीतिक और आर्थिक संघ। |
यूरो का इस्तेमाल करने वाले EU देशों का एक मौद्रिक संघ। |
एक यूरोपीय वीज़ा-मुक्त यात्रा क्षेत्र, जिसमें कोई आंतरिक सीमा जाँच नहीं होती है। |
|
उद्देश्य |
आर्थिक एकीकरण, सामान्य नीतियॉं, राजनीतिक सहयोग। |
साझा मुद्रा और एकीकृत मौद्रिक नीति। |
सीमाओं के पार लोगों की आज़ाद आवाजाही। |
|
स्थापना संधि/समझौता |
मास्ट्रिच संधि (1992) |
मास्ट्रिच संधि (1992)) |
शेंगेन समझौता (1985) |
|
देशों की संख्या (जनवरी 2026 तक) |
27 देश. |
21 देश। EU देशों- स्वीडन, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, हंगरी, रोमानिया और डेनमार्क ने अभी तक यूरो को नहीं अपनाया है। |
29 देश: 25 EU सदस्य देश (आयरलैंड, साइप्रस को छोड़कर) और 4 गैर-EU देश (आइसलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड और लिकटेंस्टीन)। |
|
नोट: एंडोरा, मोनाको, वेटिकन सिटी और सान मरीनो जैसे देश यूरो का उपयोग यूरोपीय संघ के साथ समझौतों के तहत करते हैं, जबकि कोसोवो और मोंटेनेग्रो इसे एकतरफा रूप से उपयोग करते हैं, इनमें से कोई भी यूरोज़ोन सदस्य नहीं माना जाता। |
|||
बुल्गारिया
- बुल्गारिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित है। इसके उत्तर में रोमानिया, पश्चिम में सर्बिया और उत्तरी मैसेडोनिया, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की हैं और पूर्व में यह काला सागर की तटरेखा से जुड़ा है।
- बुल्गारिया उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) और यूरोपियन यूनियन (EU) का सदस्य है, जिसमें यूरोपीय यूनियन इसका मुख्य व्यापारिक साझेदार है तथा सोफिया इसका राजनीतिक एवं आर्थिक शहर है।
|
और पढ़ें: रोमानिया और बुल्गारिया शेंगेन क्षेत्र में शामिल हुए |
