दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

आर्टेमिस II मिशन ने अपोलो 13 मिशन का रिकॉर्ड तोड़ा

  • 08 Apr 2026
  • 12 min read

स्रोत: द हिंदू 

नासा के आर्टेमिस II मिशन ने अंतरिक्ष में मनुष्यों द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसने वर्ष 1970 के अपोलो 13 (Apollo 13) की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया है।

  • आर्टेमिस II के क्रू ने पृथ्वी से अब तक की सबसे लंबी दूरी 2,52,756 मील तय कर ली है. ये अपोलो 13 के 2,48,655 मील के रिकॉर्ड से अधिक है।

आर्टेमिस II मिशन

  • परिचय: आर्टेमिस II वर्ष 1972 के अपोलो 17 (Apollo 17) के बाद नासा का पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन है। यह आर्टेमिस कार्यक्रम के अंतर्गत पहली मानव उड़ान है, जिसका लक्ष्य मानव अंतरिक्ष अन्वेषण को नई ऊँचाइयों पर ले जाना है।
  • सहयोग: इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जिनमें से तीन नासा (NASA) से और एक कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) से हैं, जो ओरियन (Orion) अंतरिक्ष यान पर सवार होकर चंद्रमा की यात्रा करेंगे।
  • मिशन प्रकार: 1 अप्रैल को स्पेस लॉन्च सिस्टम के माध्यम से प्रक्षेपित यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा के चारों ओर एक फ्री-रिटर्न लूनर फ्लाईबाई कक्षा का अनुसरण करता है।
  • मुख्य घटनाएँ: इस मिशन में चंद्रमा के अत्यंत निकट पहुँचना (लगभग 4,067 मील), चंद्रमा के 'सुदूर हिस्से' (Far Side) का अवलोकन, एक सूर्य ग्रहण का अनुभव और एक नियोजित 'संचार ब्लैकआउट' शामिल हैं।
  • महत्त्व: एकत्र किया गया डेटा (चित्र, टेलीमेट्री और अवलोकन) भविष्य के आर्टेमिस मिशनों, जिसमें मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग/अवतरण शामिल है, को सहायता प्रदान करेगा और चंद्रमा पर मनुष्यों की स्थायी उपस्थिति दर्ज करने में योगदान देगा।

और पढ़ें: आर्टेमिस II मिशन

close
Share Page
images-2
images-2