इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

नीति आयोग शासी परिषद की आठवीं बैठक

  • 29 May 2023
  • 5 min read

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • इसमें 19 राज्यों और 6 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों/उपराज्यपालों ने प्रतिनिधित्व किया।

बैठक की मुख्य विशेषताएँ: 

  • थीम:
    • विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका
  • प्रधानमंत्री का संबोधन: 
    • वर्ष 2047 में "विकसित भारत" के उद्देश्य को साकार करने के लिये केंद्र और राज्यों को "टीम इंडिया" के रूप में काम करना होगा।
    • नीति आयोग अगले 25 वर्षों के लिये अपनी रणनीति विकसित करने और उसे राष्ट्रीय विकास एजेंडे के साथ संरेखित करने तथा राज्यों की सहायता करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।  
    • राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आयोग के साथ काम करने का आग्रह किया गया ताकि देश "अमृत काल" के अपने दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सके।
    • अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष में "श्री अन्न" को बढ़ावा देने के लिये राज्यों और केंद्र के बीच  सहयोग पर बल दिया।
    • भारत को 'श्री अन्न' (पोषक अनाज/कदन्न) हेतु एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिये ‘भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा।
    • उन्होंने "अमृत सरोवर" कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया।

नीति आयोग शासी परिषद:

  • यह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं एवं रणनीतियों का एक साझा दृष्टिकोण विकसित करने के लिये विश्वसनीय प्रमुख निकाय है।
  • यह अंतर-क्षेत्रीय, अंतर-विभागीय और संघीय मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच है।
  • इसमें सम्मिलित हैं: 
    • भारत का प्रधानमंत्री।
    • विधायिका वाले सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री।
    • अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल।
    • नीति आयोग के पदेन सदस्य और उपाध्यक्ष,
    • नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य।
    • विशेष आमंत्रित सदस्य।

नीति आयोग: 

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. अटल नवप्रवर्तन (इनोवेशन) मिशन किसके अधीन स्थापित किया गया है? (2019) 

(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
(b) श्रम और रोज़गार मंत्रालय
(c) नीति आयोग
(d) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

उत्तर: (c) 


प्रश्न. भारत सरकार ने नीति (NITI) आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसका स्थान लेने के लिये की है?    (2015) 

(a) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
(b) वित्त आयोग
(c) विधि आयोग
(d) योजना आयोग

उत्तर: (d) 


मेन्स:

प्रश्न. भारत के नीति आयोग द्वारा अनुसरण किये जा रहे सिद्धांत इससे पूर्व के योजना आयोग द्वारा अनुसरित सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न हैं? (2018) 

Source: PIB

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow