इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


भारतीय अर्थव्यवस्था

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021

  • 21 Sep 2021
  • 6 min read

प्रिलिम्स के लिये:

वैश्विक नवाचार सूचकांक,  बौद्धिक संपदा संगठन, संयुक्त राष्ट्र 

मेन्स के लिये:

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 में भारत की स्थिति 

चर्चा में क्यों?   

हाल ही में जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) 2021 रैंकिंग में भारत की स्थिति में दो स्थानों का सुधार हुआ है तथा भारत 46वें स्थान पर आ गया है।

Seven GII Pillar

प्रमुख बिंदु 

  •  वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) 2021:
    • GII के बारे में: 
      • लॉन्च: GII को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा लॉन्च किया गया है, जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
        • GII का उद्देश्य विश्व की 132 अर्थव्यवस्थाओं के संदर्भ में नवाचार रैंकिंग और समृद्ध विश्लेषण के बहु-आयामी पहलुओं पर पकड़ को मज़बूत करना है।
      • साझेदारी: इसे पोर्टुलन्स इंस्टीट्यूट और अन्य कॉर्पोरेट भागीदारों के साथ साझेदारी में प्रकाशित किया गया है, इसमें शामिल हैं:
        • ब्राज़ीलियाई नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री (CNI), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), इकोपेट्रोल (कोलंबिया) और तुर्किश एक्सपोर्टर एसेंबली (TIM)।
      • संकेतक: सूचकांक विश्व अर्थव्यवस्थाओं को उनकी नवाचार क्षमताओं के अनुसार रैंक प्रदान करता है जिसमें  लगभग 80 संकेतक शामिल होते हैं तथा इन्हें इनोवेशन  इनपुट (Innovation Inputs) और आउटपुट (Outputs) में समूहीकृत किया जाता है।
        • इनोवेशन  इनपुट: संस्थान, मानव पूंजी और अनुसंधान,  आधारभूत संरचना,  बाज़ार कृत्रिमता (Market sophistication), व्यावसायिक विशेषज्ञता।
        • इनोवेशन आउटपुट: ज्ञान और प्रौद्योगिकी रचनात्मकता।
    • वैश्विक प्रदर्शन:
      • रैंकिंग में शीर्ष पांँच देश : स्विट्ज़रलैंड, स्वीडन, अमेरिका और यू.के. नवाचार रैंकिंग में लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं, ये देश पिछले तीन वर्षों से शीर्ष 5 में शामिल  हैं।
        • कोरिया गणराज्य वर्ष 2021 में पहली बार GII के शीर्ष 5 देशों की सूची में शामिल हुआ है।
      • एशियाई देश: चार एशियाई अर्थव्यवस्थाएंँ शीर्ष 15 में शामिल हैं जिनमें सिंगापुर (8), चीन (12), जापान (13) और हॉन्गकॉन्ग (14) शामिल हैं।
    • भारत का प्रदर्शन
      • भारत पिछले कुछ वर्षों से GII में सतत् वृद्धि कर रहा है।
        • भारत 2015 के 81वें स्थान से बढ़कर 2021 में 46वें स्थान पर पहुँच गया है।
      • भारत ने 2021 में नवाचार इनपुट की तुलना में नवाचार आउटपुट में बेहतर प्रदर्शन किया है।
        • इस वर्ष भारत नवाचार इनपुट में 57वें स्थान पर है, जो पिछले वर्ष के बराबर  लेकिन 2019 से अधिक है।
        • जहाँ तक ​​नवोन्मेष उत्पादन की बात है, भारत का स्थान 45वाँ है। यह स्थिति पिछले साल के समान लेकिन 2019 से अधिक है।
      • 34 निम्न मध्यम आय वर्ग की अर्थव्यवस्थाओं में भारत दूसरे स्थान पर है।
      • मध्य और दक्षिणी एशिया की 10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत का पहला स्थान है।
      • सरकार ने देश के बेहतर प्रदर्शन के लिये परमाणु ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष विभागों को महत्त्वपूर्ण माना है।
  • GII 2021 के अन्य निष्कर्ष:
    • वर्ष 2019 में अनुसंधान और विकास 8.5% की असाधारण दर से बढ़ने के साथ महामारी से पहले नवाचार में निवेश एक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया।
    • शीर्ष अनुसंधान और विकास व्यय वाली अर्थव्यवस्थाओं के लिये सरकारी बजट आवंटन में  वर्ष 2020 में निरंतर वृद्धि देखी गई।
    • वर्ष 2020 में दुनिया भर में वैज्ञानिक लेखों के प्रकाशन में 7.6% की वृद्धि हुई।
    • भारत, केन्या, मोल्दोवा गणराज्य और वियतनाम ने लगातार 11वें वर्ष अपने विकास के स्तर के सापेक्ष नवाचार पर बेहतर प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड बनाए रखा

नोट:

स्रोत: पीआईबी

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow