रैपिड फायर
नोमेडिक एलीफैंट अभ्यास का 17वाँ संस्करण
- 02 Jun 2025
- 1 min read
स्रोत: पी.आई.बी.
भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, नोमैडिक एलीफेंट के 17वें संस्करण का आयोजन 31 मई से 13 जून, 2025 तक मंगोलिया के उलानबटार में किया जाएगा।
- यह वर्ष 2006 से भारत और मंगोलिया में क्रमिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक सैन्य अभ्यास है। इसका अंतिम संस्करण उमरोई, मेघालय (जुलाई 2024) में हुआ था।
- इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश - अध्याय VII के तहत अर्द्ध-शहरी/पहाड़ी इलाकों में अंतर-संचालनशीलता को बढ़ावा देना है।
- संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के तहत अंतर्राष्ट्रीय शांति प्रवर्तन के क्रम में सैन्य/गैर-सैन्य कार्रवाइयों (प्रतिबंध, नाकाबंदी, सैन्य तैनाती) को अधिकृत किया गया है।
- भारत, मंगोलिया द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना से संबंधित अभ्यास (खान क्वेस्ट) में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है।
और पढ़ें: बहुपक्षीय अभ्यास खान क्वेस्ट 2024