इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2023

  • 15 Jul 2023
  • 7 min read

प्रिलिम्स के लिये:

इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (IMC), आत्मनिर्भर भारत पहल, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

मेन्स के लिये:

भारत के डिजिटल परिवर्तन में इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस का महत्त्व 

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मिनिस्ट्री फॉर कम्युनिकेशंस एंड सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (IMC) 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया गया।

  • IMC 2023 का विषय "वैश्विक डिजिटल नवाचार" है, जिसका उद्देश्य भारत को एक अग्रणी प्रौद्योगिकी डेवलपर, दूरसंचार विनिर्माता और निर्यातक के रूप में स्थापित करना है।

IMC 2023: 

  • इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (2023) एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है जो मोबाइल और डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और नवाचारों को प्रदर्शित करता है। 
  • यह उद्योग के अभिकर्त्ताओं, नीति निर्माताओं, प्रौद्योगिकी समर्थक और हितधारकों को एक साथ आने और डिजिटल परिदृश्य के भविष्य पर चर्चा करने के लिये एक मंच के रूप में कार्य करता है।

IMC प्रौद्योगिकी और समाज कल्याण को प्रोत्साहन:  

  • भारत ने दूरसंचार क्षेत्र के कई पहलुओं में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है, जैसे आत्मनिर्भर भारत योजना, 5G तकनीक का 6G तकनीक से प्रतिस्थापन एवं  6G के रोडमैप का विकास।
  • नवाचार और स्वदेशी प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना:
    • IMC 2023 उद्योग के अभिकर्त्ताओं, स्टार्टअप और शिक्षाविदों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करके एक अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र के पोषण पर केंद्रित है
    • कम-से-कम 100 विश्वविद्यालयों की भागीदारी के साथ आयोजन में छात्रों का समावेश, ज्ञान-साझाकरण के लिये एक मंच प्रदान करता है और युवाओं को डिजिटल परिवर्तन में योगदान करने के लिये प्रोत्साहित करता है।
    • यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिये दूरसंचार और सेमीकंडक्टर विनिर्माण सहित स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास पर ज़ोर देता है।
  • भारत की तकनीकी उन्नति पर IMC का प्रभाव:
    • IMC ने भारत के तकनीकी परिवर्तन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, देश में तेज़ी से बढ़ते 5जी रोलआउट ने आत्मनिर्भर भारत की पहल और 6जी तकनीक के रोडमैप में योगदान दिया है।
  • विस्तारित क्षितिज:
  • साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना:  
    • साइबर सुरक्षा के महत्त्व को पहचानते हुए IMC 2023 ने उपभोक्ताओं के समक्ष आने वाले साइबर खतरों को संबोधित करने के लिये एक समर्पित अनुभाग की व्यवस्था की है है, जिसका उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी से संगठनात्मक और सार्वजनिक सुरक्षा प्रदान करना है।
    • यह जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रभावी साइबर सुरक्षा उपायों पर आयोजित डिजिटल बुनियादी ढाँचे और गोपनीयता की सुरक्षा में योगदान देता है।
  • आभासी प्रदर्शन एवं दृष्टिकोण:
    • IMC 2023 व्यापक पहुँच और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये एक आभासी प्रदर्शन की अवधारणा पेश करता है, जो देश के विभिन्न दूरस्थ हिस्सों के व्यक्तियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने में सक्षम बनाता है।
    • यह विविध दर्शकों तक पहुँचने और राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के लिये कार्यक्रम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • एस्पायर: भविष्य की उद्यमशीलता को बढ़ावा देना:
    • यह एक समर्पित स्टार्ट-अप कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य दूरसंचार और डिजिटल डोमेन में युवा नवप्रवर्तकों के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने की महत्त्वाकांक्षा व्यक्त करना है।
    • इन्वेस्टर ज़ोन, पिचिंग ज़ोन, वर्कशॉप ज़ोन और नेटवर्किंग ज़ोन जैसे वर्गों के साथ एस्पायर का लक्ष्य एक अद्वितीय अनुभव हासिल करना तथा इच्छुक उद्यमियों के विकास में तीव्रता लाना है।

निष्कर्ष 

  • इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2023 विश्वव्यापी डिजिटल क्रांति में भारत की अहम भूमिका का प्रतीक है। वैश्विक डिजिटल नवाचार, स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग पर ज़ोर देने के साथ IMC भारत की तकनीकी प्रगति के लिये उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
  • नवाचार को बढ़ावा, इसके दायरे का विस्तार, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना, वैश्विक सहयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देकर, IMC प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को मज़बूती प्रदान करता है तथा देश को डिजिटल प्रगति की सहायता से सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करता है। 

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

मेन्स:  

प्रश्न. "चौथी औद्योगिक क्रांति (डिजिटल क्रांति) के प्रादुर्भाव ने ई-गवर्नेंस को सरकार का अविभाज्य अंग बनाने में पहल की है"। विवेचना कीजिये। (2020) 

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2