प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 31 Oct, 2023
  • 10 min read
प्रारंभिक परीक्षा

चंद्रमा पूर्वानुमान से 40 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है

स्रोत: द हिंदू

एक नए अध्ययन से पता चला है कि चंद्रमा पूर्वानुमान से लगभग 40 मिलियन वर्ष पुराना है। अपोलो 17 मिशन के हिस्से के रूप में वर्ष 1972 में एकत्र की गई लूनर डस्ट पर आधारित यह खोज, सौरमंडल के इतिहास की हमारी समझ बढ़ाती है।

  • अपोलो 17 फिलहाल चंद्रमा पर अंतिम मानव अभियान है, जिससे अंतरिक्ष यात्री यूजीन सेर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर कदम रखने वाले अंतिम व्यक्ति बन गए हैं। 

अध्ययन के प्रमुख बिंदु: 

  •  चंद्र आयु पुनर्मूल्यांकन:
    • अध्ययन से पता चलता है कि चंद्रमा 4.425 अरब वर्ष के पूर्व अनुमान के बजाय लगभग 40 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है।
      • अब माना जाता है कि इसका निर्माण लगभग 4.46 अरब वर्ष पहले हुआ था, जो इसे हमारे सौरमंडल के प्रारंभिक इतिहास के साथ निकटता से जोड़ता है।
  • परमाणु जाँच टोमोग्राफी (APT):
    • शोधकर्त्ताओं ने नैनोस्केल स्तर पर चंद्र नमूनों का विश्लेषण करने के लिये APT नामक एक अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया।
      • APT ने ज़िरकॉन क्रिस्टल में सीसा क्लस्टरिंग की अधिक सटीक जाँच की अनुमति दी, जिससे चंद्रमा की आयु निर्धारित करने में सहायता मिली।
  • ज़िरकॉन क्रिस्टल की भूमिका:
    • वैज्ञानिकों ने चंद्र नमूने 72255 से क्रिस्टल का पुनः विश्लेषण किया, जिसमें 4.2 अरब वर्ष पुराना ज़िरकॉन पाया गया था।
      • ज़िरकॉन पृथ्वी पर मौजूद सबसे पुराना खनिज है और भूवैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें चंद्रमा के निर्माण सहित ग्रहों के निर्माण के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी है।
  • विशाल प्रभाव परिकल्पना:
    • निष्कर्ष विशाल प्रभाव परिकल्पना का समर्थन करते हैं, जो सुझाव देते हैं कि संभवतः मंगल ग्रह के आकार का थिया नामक एक विशाल पिंड, इसके गठन के दौरान पृथ्वी से टकरा गया, जिससे चंद्रमा का निर्माण हुआ।
    • यह अध्ययन चंद्रमा की आंतरिक संरचना की व्याख्या करते हुए चंद्र मैग्मा महासागर के सिद्धांत के अनुरूप है।
  • पृथ्वी-चंद्रमा आयु तुलना:
    • पृथ्वी का निर्माण 4.5 से 4.6 अरब वर्ष पूर्व होने का अनुमान है। इससे चंद्रमा 4.46 अरब वर्ष पुराना होकर केवल एक अंश छोटा हो जाता है।
    • यह तुलना हमारे सौरमंडल के प्रारंभिक इतिहास और पृथ्वी-चंद्रमा संबंध की गहरी समझ में योगदान देती है।

ज़िरकॉन डेटिंग:

  • ज़िरकॉन में क्रिस्टलीकरण के दौरान यूरेनियम शामिल होता है, जो समय के साथ क्षय होकर सीसा बन जाता है। एक अति संवेदनशील माप उपकरण का उपयोग कर ज़िरकॉन में यूरेनियम और सीसे की मात्रा निर्धारित की जा सकती है।
    • तत्पश्चात् यूरेनियम के क्षय से उत्पन्न सीसे के बाद बीते हुए समय की गणना आसानी से की जा सकती है।

विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 31 अक्तूबर, 2023

हामून चक्रवात 

चक्रवात हामून, बंगाल की खाड़ी का एक शक्तिशाली चक्रवात ने 24-25 अक्तूबर, 2023 को चट्टोग्राम, बांग्लादेश के दक्षिण में दस्तक देने से पूर्व 24 घंटों में चार बार अपना मार्ग परिवर्तित किया, जोकि किसी चक्रवात के लिये  असामान्य घटना थी।

  • यह बदलाव सामान्य तूफान से गंभीर चक्रवाती तूफान उसके बाद अंततः बहुत गंभीर एवं अंततः चक्रवाती तूफान में बदल गया।
  • ऊपरी पश्चिमी पवनों द्वारा हामून की गति परिवर्तन में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे यह अनुमान से पहले ही भूमि की ओर बढ़ गया।
    • पश्चिमी पवनें दोनों गोलार्धों में 30 से 60 डिग्री अक्षांश के बीच पश्चिम से पूर्व की ओर चलने वाली प्रचलित हवाएँ हैं।
  • उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र के ठंडे तापमान ने हामून चक्रवात को  तेज़ी से कमज़ोर होने में योगदान दिया साथ ही यह तट से दूर चला गया।
    • हमून ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश अथवा ओडिशा तट के स्थान पर बांग्लादेश की ओर मुड़कर असामान्य रूप से अपने मार्ग को परिवर्तित किया।
  • अरब सागर में तेज़ चक्रवात का कमज़ोर होना, बंगाल की खाड़ी में हामून के मज़बूत होने में योगदान कर सकता है, क्योंकि जुड़वाँ चक्रवाती प्रणालियाँ प्राय: एक चक्रवात के मज़बूत होने को प्रदर्शित करती हैं।

और पढ़ें: भारत की चक्रवात तैयारी

16वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2023

16वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2023 संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शहरी परिवहन संस्थान (भारत) के माध्यम से और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से 27 से 29 अक्तूबर, 2023 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया। 

  • यात्रियों के लिये सुविधाजनक और कुशल भुगतान पद्धति के रूप में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया।
  • सम्मेलन ने शहरी परिवहन की बुनियादी संरचना की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिये नवीन वित्त पोषण तंत्र और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
    • UMI सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2023 ने उत्सर्जन को कम करने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के महत्त्व को रेखांकित किया और शहरी क्षेत्रों को इलेक्ट्रिक वाहनों की बुनियादी संरचनाओं में निवेश करने के लिये प्रोत्साहित किया।
  • शहरी परिवहन परियोजनाओं में उत्कृष्टता और सर्वोत्तम प्रथाओं के लिये विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गए।
    • श्रेणियों में सर्वोत्तम सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, सर्वाधिक नवोन्मेषी वित्तपोषण तंत्र और सर्वोत्तम हरित परिवहन पहल शामिल हैं।

और पढ़ें…नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC)

सतर्कता सप्ताह- 2023

केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission- CVC) द्वारा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 मनाया जा रहा है, जिसका विषय "Say no to corruption; commit to the Nation (भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिये प्रतिबद्ध रहें)" पर केंद्रित है।

  • यह व्यापक पहल सरकारी विभागों और संगठनों के भीतर सतर्कता को बढ़ावा देने एवं भ्रष्टाचार से निपटने की दिशा में एक ठोस प्रयास को प्रदर्शित करती है।
  • CVC भारत में एक शीर्ष सरकारी निकाय है जो देश के सार्वजनिक प्रशासन में अखंडता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायिता को बढ़ावा देने के लिये ज़िम्मेदार है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1964 में भ्रष्टाचार निवारण पर संथानम समिति की अनुशंसाओं के आधार पर की गई थी।

और पढ़ें: केंद्रीय सतर्कता आयोग

कैंडोलेओमाइसेस एल्बोस्क्वामोसस(Candolleomyces Albosquamosus):

मशरूम की एक नई प्रजाति

हाल ही में जवाहरलाल नेहरू उष्णकटिबंधीय वनस्पति उद्यान और अनुसंधान संस्थान (JNTBGRI) ने केरल में पश्चिमी घाट के भीतर पाई जाने वाले मशरूम की एक नई पहचानी गई प्रजाति, कैंडोलेमाइसेस अल्बोस्क्वामोसस का खुलासा किया।

  • यह मशरूम विशिष्ट सफेद ऊनी स्केल जैसी संरचनाओं के साथ एक आकर्षक शहद सदृश पीली 'टोपी' प्रदर्शित करता है।
  • यह प्राकृतिक वन आवास के भीतर मृत(सूखी) लकड़ियों और बाँस के ढेरों पर पनपता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2