दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 26 Nov, 2019
  • 4 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 26 नवंबर, 2019

पन्ना टाइगर रिज़र्व

Panna Tiger Reserve

मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर ज़िलों में लगभग 576 वर्ग किलोमीटर में फैले पन्ना टाइगर रिज़र्व (Panna Tiger Reserve) में बाघों की वर्तमान आबादी 55 तक पहुँच गई है।

स्थापना:

  • पन्ना टाइगर रिज़र्व की स्थापना 1981 में की हुई थी।
  • इस रिज़र्व को भारत के 22वें टाइगर रिज़र्व के रूप में शामिल किया गया था।

अवस्थिति:

  • पन्ना टाइगर रिज़र्व मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में विंध्य पर्वत शृंखलाओं में पन्ना और छतरपुर ज़िलों में फैला हुआ है।
  • इस टाइगर रिज़र्व में उत्तरी मध्य प्रदेश के बाघ निवास का अंतिम छोर शामिल है।
  • इस रिज़र्व के मध्य में उत्तर से दक्षिण की ओर केन नदी बहती है।

वनस्पति और जीव:

  • पन्ना टाइगर रिज़र्व में व्यापक खुले वुडलैंड्स के साथ-साथ सूखी और छोटी घास पाई जाती है।
  • यहाँ पठारों की सूखी खड़ी ढलानों पर बबूल के वृक्ष बहुतायत में पाए जाते हैं।
  • बाघ के अलावा यह तेंदुए, नीलगाय, चिंकारा, चौंसिंगा, चीतल, चित्तीदार बिल्ली, साही और सांभर जैसे अन्य जानवरों का निवास स्थान भी है।
  • यहाँ केन नदी में घड़ियाल और मगर भी पाए जाते हैं।

इदरीस एल्बा

Idris Elba

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा ततैया (Wasp) की एक प्रजाति को इदरीस एल्बा (Idris Elba) का नाम दिया है।

Idris Elba

पृष्ठभूमि:

  • ब्रिटिश अभिनेता इदरीस एल्बा को थोर नामक एक हॉलीवुड फिल्म में हेमडाल के किरदार के लिये जाना जाता है।
  • हेमडाल, एक नोर्वेगियाई देवता हैं, जिन्हें मानव और देवताओं को जोड़ने वाले माध्यम का एकमात्र रक्षक माना जाता है।

इदरीस एल्बा ततैया के विषय में:

  • हाल में ततैया की इस प्रजाति को मैक्सिको में खोजा गया था, इसे बैग्रडा बग (Bagrada Bug) नामक अन्य परजीवी के अंडों पर जीवित पाया गया जो कि पत्तेदार सब्जियों का एक प्रमुख कीट है।
  • वर्तमान में इदरीस वर्ग में 300 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं जिनमें सबसे नई खोजी गई प्रजाति को एल्बा नाम दिया गया है।

ब्यूबोनिक प्लेग

Bubonic Plague

हाल ही चीन में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) के कुछ मामले सामने आए हैं।

Bubonic Plague

कारक:

  • ब्यूबोनिक प्लेग संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है।
  • यह येर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरियम (Yersinia Pestis Bacterium) के कारण होता है।

संस्करण:

  • सामान्यतः ब्यूबोनिक प्लेग के अलावा प्लेग के दो संस्करण और हैं-
    • न्यूमोनिक प्लेग (Pneumonic Variant)
    • सेप्टिकैमिक प्लेग ( Septicaemic Plague)

उपचार:

  • प्लेग एक जीवाणु संक्रमित महामारी है, प्रारंभिक अवस्था में ही प्लेग के लक्षणों को पहचान कर प्रभावी एंटीबायोटिक दवाओं द्वारा इसका उपचार किया जा सकता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow