दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 20 Aug, 2019
  • 5 min read
प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 20- 08- 2019

वज़ाकुलम अनन्नास

Vazhakulam Pineapple

केरल में वज़ाकुलम क्षेत्र में उत्पादित अनन्नास को वज़ाकुलम अनन्नास कहा जाता है, हाल ही में केरल में आई बाढ़ के कारण इसके उत्पादन में कमी का संकट उत्पन्न हो गया है।

Vazhakulam Pineapple

  • वज़ाकुलम अनन्नास (मॉरीशस ग्रेड) को वर्ष 2009 में कृषि-बागवानी उत्पाद श्रेणी में GI टैग प्रदान किया गया है।
  • हालाँकि भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा अनन्नास उत्पादक देश है फिर भी वैश्विक बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी नगण्य है।
  • केरल के अन्य प्रमुख GI टैग प्राप्त उत्पाद निम्नलिखित हैं:
    • वायनादन की धान की किस्में- जीराकसाला और गंधकसाला (Wayanadan rice varieties Jeerakasala and Gandhakasala)
    • पोक्कली चावल (Pokkali Rice)
    • तिरुर की सुपारी वाली वाइन (Tirur Betel Vine)
    • केले की प्रजाति- केंद्रीय त्रावणकोर की जग्गेरी तथा चेंगालिकोदन नेंद्रण (Central Travancore Jaggery and Chengalikodan Nendran

ओडिशा के झीलों का संरक्षण

Odisha’s Lake Conservation

ओडिशा वेटलैंड प्राधिकरण (Odisha Wetland Authority) ने देश की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून चिल्का (Chilika) तथा राज्य की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील अंसुपा (Ansupa) के लिये एक एकीकृत प्रबंधन योजना के कार्यान्वयन को मंज़ूरी दी है।

  • यह प्रबंधन योजना पाँच साल के लिये लाई जा रही है जिसका उद्देश्य दो जल निकायों पर निर्भर हज़ारों मछुआरों की आजीविका को मज़बूत प्रदान करना है।
  • इसके तहत पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पारिस्थितिकी के संरक्षण में भी सहयोग प्राप्त होगा।

चिल्का झील

  • ओडिशा की चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है।
  • यह एक अनूप झील है, अर्थात् यह समुद्र का ही एक भाग है जो महानदी द्वारा निक्षेपित गाद के जमाव के कारण समुद्र से छिटक कर एक छिछली झील के रूप में विकसित हो गई है।
  • यह खारे पानी की एक लैगून है, जो भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा राज्य के पुरी, खुर्दा और गंजम ज़िलों में विस्तारित है।
  • यह भारत की सबसे बड़ी तटीय लैगून है।
  • यह वर्ष 1981 में रामसर अभिसमय के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की 'आर्द्रभूमि' के रूप में नामित पहली भारतीय आर्द्रभूमि है।

अंसुपा झील

  • यह लगभग 2 वर्ग किमी. में फैली है।
  • सर्दियों के मौसम में लगभग 32 प्रवासी प्रजातियाँ यहाँ आती हैं।
  • इसकी शांति, सुंदरता और वन कवरेज आगंतुकों को आकर्षित करती हैं।
  • झील के आसपास के दो गाँवों के लगभग 250 मछुआरों को यहाँ पर किये जाने वाले निवेश से लाभ होगा।
  • अंसुपा अपनी मीठे पानी की मछली के लिये भी प्रसिद्ध है।

100 ईयर्स ऑफ क्राइसोस्टम

100 Years of Chrysostum

एक जीवनी संबंधी डॉक्यूमेंट्री ‘100 ईयर्स ऑफ क्राइसोस्टम’ (100 Years of Chrysostum) को सबसे लंबी डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में गिनीज़ अवार्ड प्रदान किया गया।

  • यह डॉक्यूमेंट्री फिल्‍मकार ब्‍लेसी (Blessy) द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिलिपोज़ मार क्रिस्‍टोस्‍टम (Philipose Mar Chrysostum) के जीवन पर आधारित है।
  • 48 घंटे और 8 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ने 21 घंटे की सऊदी अरब की डॉक्यूमेंट्री ‘वर्ल्ड ऑफ स्नेक्स’ ( World of Snakes) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • यह डॉक्यूमेंट्री लगभग चार वर्ष में पूरी की गई।
  • इस डॉक्यूमेंट्री को देखने में भारत के सेंसर बोर्ड को सात दिन लग गए।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow