दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 03 Aug, 2022
  • 12 min read
प्रारंभिक परीक्षा

अभ्यास पिच ब्लैक

ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा इस महीने के अंत में आयोजित अभ्यास पिच ब्लैक में भारतीय सेना 16 अन्य देशों के साथ भाग लेगी।

अभ्यास पिच ब्लैक:

  • परिचय:
    • यह अंतरसंचालनियता बढ़ाने और प्रतिभागियों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिये एक द्विवार्षिक अभ्यास है।
    • यह भारतीय वायु सेना को एक गतिशील युद्ध वातावरण में इन देशों के साथ ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।
      • यह सभी राष्ट्रों के कर्मियों को उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के अद्वितीय वातावरण में विमान प्रणालियों और कार्य प्रथाओं के साथ काम करने का अनुभव प्रदान करता है।
    • यह अभ्यास दक्षिणी गोलार्द्ध क्षेत्र में आयोजित होगा, जिसकी मेज़बानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) द्वारा की जाती है।
      • इस वर्ष प्रतिभागी राष्ट्र ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्राँस, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूके और अमेरिका हैं।
  • अन्य अभ्यास:
    • द्विपक्षीय:
      • अस्त्र हिंद अभ्यास (थल-सेना)
      • AUSINDEX अभ्यास (नौसेना)
    • बहुपक्षीय:
      • मालाबार अभ्यास (संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के साथ)

स्रोत:द हिंदू


प्रारंभिक परीक्षा

अभ्यास ‘एक्‍स विनबैक्‍स’ 2022

वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास "एक्‍स विनबैक्‍स 2022" का तीसरा संस्करण भारत में आयोजित किया जा रहा है।

  • भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं और रक्षा सहयोग इस साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत विज़न में एक महत्त्वपूर्ण भागीदार है।

Vietnam

विनबैक्‍स:

  • परिचय:
    • यह अभ्यास द्विपक्षीय अभ्यास के पिछले संस्करणों के बढ़े हुए दायरे के साथ एक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास है।
    • यह एक मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदर्शन और स्वदेशी समाधानों का उपयोग करते हुए प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों को शुरू करने की भारत की क्षमता का प्रदर्शन करेगा।
    • इसका उद्देश्य भारतीय सेना और वियतनाम पीपुल्स आर्मी के बीच आपसी विश्वास, अंतर-क्षमता को मज़बूत करना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाना है।
    • यह दोनों दलों के सैनिकों को एक दूसरे की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगा।
  • थीम:
    • शांति रक्षा अभियानों के लिये संयुक्त राष्ट्र दल के हिस्से के रूप में इंजीनियर कंपनी एवं चिकित्सा दल का रोज़गार और तैनाती।

स्रोत: पीआईबी


प्रारंभिक परीक्षा

ओएनजीसी पैरा गेम्स 2022

हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने नई दिल्ली में चौथे तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) पैरा गेम्स का उद्घाटन किया।

 ओएनजीसी पैरा गेम्स:

  • परिचय:
    • ओएनजीसी पैरा गेम्स कॉर्पोरेट जीवन के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करने हेतु एक विशेष मानव संसाधन पहल है।
      • इसका उद्देश्य सार्वजनिक उपक्रमों में संलग्न मानव संसाधनों के समग्र विकास में योगदान करना है, जो सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं।
  • प्रतिभागी:
    • 2 से 4 अगस्त 2022 तक आयोजित किये जा रहे चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्स में आठ केंद्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर:
    • ओएनजीसी भारत की पैरालंपिक समिति की मदद से वर्ष 2017 के पहले संस्करण से अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप में पैरा खेलों का आयोजन करता है, जहाँ 120 ओएनजीसी पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और व्हीलचेयर दौड़ जैसे खेलों में भाग लिया।

ओएनजीसी:

  • ओएनजीसी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्‍व में 1955 में भारतीय भू-गर्भीय सर्वेक्षण के अधीन तेल एवं गैस प्रभाग के रूप में ओएनजीसी का शिलान्‍यास किया गया था।
  • विदित हो कि 14 अगस्‍त, 1956 को इसे तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग नाम दिया गया और 1994 में तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग को एक निगम में रूपांतरित कर दिया गया था।
  • वर्ष 1997 में इसे भारत सरकार द्वारा नवरत्नों में से एक के रूप में स्वीकार किया गया था, जबकि वर्ष 2010 में इसे महारत्न का दर्जा दिया गया था।

पैरालंपिक गेम्स:

  • पैरालंपिक गेम्स या पैरालंपिक विकलांग एथलीटों और सामाजिक परिवर्तन के लिये सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है और एक ही मेज़बान शहर में प्रत्येक ओलंपिक खेलों के तुरंत बाद होता है।
  • पैरालंपिक गेम्स का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है, जो ग्रीष्म और शीत ऋतू  में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  • पैरालंपिक वर्ष 1948 में ब्रिटिश द्वितीय विश्व युद्ध के प्रमुख लोगों की छोटी सी सभा से 21 वीं सदी की शुरुआत तक सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक बन गया है।
  • पहला पैरालंपिक खेल वर्ष 1960 में रोम में आयोजित किया गया था।

स्रोत: पी.आई.बी.


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 03 अगस्त, 2022

मालदीव गणराज्य  

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने 02 अगस्त, 2022 को  राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझेदार और घनिष्ठ मित्र है। सदियों से दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। मालदीव के दक्षिणी और उत्तरी भाग में दो महत्त्वपूर्ण ‘सी लाइन्स ऑफ कम्युनिकेशन’  (Sea Lines Of Communication- SLOCs) स्थित हैं। ये SLOC पश्चिम एशिया में अदन और होर्मुज़ की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में मलक्का जलडमरूमध्य के बीच समुद्री व्यापार प्रवाह के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। भारत के विदेशी व्यापार का लगभग 50% और इसकी ऊर्जा आयात का 80% हिस्सा अरब सागर में इन SLOCs से होकर गुज़रता है। इसके अलावा भारत और मालदीव दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) और दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (SASEC) के सदस्य है। सरकार की "नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी" के अनुसार, मालदीव जैसे स्थिर, समृद्ध और शांतिपूर्ण देश के विकास के लिये भारत एक प्रतिबद्ध भागीदार बना हुआ है।

लॉन बॉल टीम स्पर्द्धा 

बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेल में भारत ने चार पदक अपने नाम किये। महिला लॉन बॉल्स में इतिहास रचते हुए नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी तिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्‍वर्ण पदक जीता है। इसके बाद टेबल टेनिस में भारत को जीत हासिल हुई, जब साथियान ज्ञानशेखरन, शरथ कमल, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की टीम ने सिंगापुर को मात देकर एक और स्‍वर्ण पदक दिलाया।  इंग्लैंड के बर्मिंघम में  28 जुलाई से 8 अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों के वर्ष 2022 के संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। पहले राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन वर्ष 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में किया गया था, जहाँ 11 देशों ने छह खेलों और 59 कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये 400 एथलीटों को भेजा था। वर्ष 1930 से हर चार वर्ष के अंतराल पर (द्वितीय विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1942 और वर्ष 1946 को छोड़कर) इन खेलों का आयोजन किया जाता है।

प्रेसिडेंट्स कलर्स 

भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को चेन्नई के राजारथिनम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु पुलिस के लिये “प्रेसिडेंट्स कलर्स” प्रदान किया गया। तमिलनाडु पुलिस “प्रेसिडेंट्स कलर्स” प्राप्त करने वाली भारत में कुछ कानून प्रवर्तन एजेंसियों में से एक बन गई है। इस उपलब्धि हेतु सेवारत प्रत्येक पुलिस अधिकारी को एक पदक दिया जाएगा। दरअसल तमिलनाडु पुलिस भारत में सबसे बेहतरीन पुलिस बलों में से एक है। यह अनुकरणीय सेवा देने हेतु प्रसिद्ध है। साथ ही तमिलनाडु भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट को स्थापित करने वाला राज्य भी है। प्रेसिडेंट्स कलर्स भारत में किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रेसिडेंट्स कलर्स पुरस्कार को निशान भी कहा जाता है, जो सभी यूनिट अधिकारियों द्वारा उनकी वर्दी के बाएँ हाथ की आस्तीन पर पहने जाने वाले प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow