राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
इंडियाएआई और ICMR ने AI-आधारित स्वास्थ्य सेवा नवाचार के लिये MoU पर हस्ताक्षर किये
चर्चा में क्यों?
इंडियाएआई और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के ज़िम्मेदार एवं व्यापक स्तर पर अपनाने को बढ़ावा देने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
मुख्य बिंदु:
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत इंडियाएआई और ICMR ने भारत में AI-संचालित स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान तथा नवाचार को मज़बूत करने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
- उद्देश्य: इस साझेदारी का लक्ष्य AI बुनियादी ढाँचे को जैव-चिकित्सा अनुसंधान विशेषज्ञता के साथ जोड़कर स्वास्थ्य सेवा के लिये एक राष्ट्रीय स्तर पर सुसंगत और इंटरऑपरेबल AI इकोसिस्टम बनाना है।
- AIKosh डेटासेट प्लेटफॉर्म: ICMR शोधकर्त्ताओं, स्टार्टअप्स तथा नवाचारकों के उपयोग के लिये AIKosh प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य डेटासेट, AI मॉडल और 'मेडिकल इंफॉर्मेशन डेटा फॉर AI सॉल्यूशंस' (MIDAS) ढाँचे के तहत विकसित टूलकिट प्रदान करेगा। यह डेटा पूरी तरह से गुमनाम और नैतिकता-अनुमोदित होगा।
- कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर: इंडियाएआई स्वास्थ्य सेवा में उन्नत AI अनुसंधान का समर्थन करने के लिये ICMR को रियायती दरों पर GPU-आधारित और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) बुनियादी ढाँचा प्रदान करेगा।
- ICMR:
- मुख्यालय: नई दिल्ली।
- यह भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1911 में इंडियन रिसर्च फंड एसोसिएशन (IRFA) के रूप में हुई थी।
- वर्ष 1949 में इसका नाम बदलकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) कर दिया गया।
|
और पढ़ें: ICMR, इंडियाएआई, कृत्रिम बुद्धिमत्ता |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
भारत नई दिल्ली में पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा
चर्चा में क्यों?
भारत जून में नई दिल्ली में पहले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य बिग कैट और उनके आवासों के संरक्षण के लिये वैश्विक सहयोग को मज़बूत करना है।
मुख्य बिंदु:
- इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA): इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की शुरुआत भारत द्वारा वर्ष 2023 में 'प्रोजेक्ट टाइगर' की 50वीं वर्षगॉंठ के अवसर पर की गई थी।
- यह बिग कैट की सात प्रजातियों के संरक्षण पर केंद्रित है:
- बाघ (Tiger)
- शेर (Lion)
- तेंदुआ (Leopard)
- हिम तेंदुआ (Snow Leopard)
- चीता (Cheetah)
- जगुआर (Jaguar)
- प्यूमा (Puma)
- अभिसरण: यह गठबंधन 'रेंज देशों' (जहाँ ये प्रजातियाँ पाई जाती हैं), संरक्षण संगठनों और विशेषज्ञों को एक साथ लाने का प्रयास करता है।
- वैश्विक सहयोग को मज़बूत करना: संरक्षण प्रयासों के लिये देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
- क्षमता निर्माण: संरक्षण अधिकारियों के कौशल और संसाधनों में वृद्धि करना।
- धन जुटाना: अंतर्राष्ट्रीय वित्त पोषण और साझेदारियों को प्रोत्साहित करना।
|
और पढ़ें: इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस |

%20(1).gif)





.jpg)
