लखनऊ शाखा पर UPPCS जीएस फाउंडेशन का पहला बैच 4 दिसंबर से शुरूCall Us
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

स्मार्ट सिटी में उत्तर प्रदेश को मिला तीसरा स्थान

चर्चा में क्यों?

  • 27 सितंबर, 2023 को इंदौर में स्मार्ट सिटी पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में तीसरे स्थान पर आने पर पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु

  • सरकार ने 25 अगस्त को भारत स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी) की घोषणा की थी। देश की सौ स्मार्ट सिटी के बीच विभिन्न श्रेणियों में यह प्रतियोगिता थी।
  • समारोह में प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात व स्मार्ट सिटी मिशन निदेशक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
  • स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के 10 शहर आगरा, अलीगढ़, बरेली, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के मामले में उत्तर प्रदेश को देश के शीर्ष तीन राज्यों में चुना गया है। इसके अलावा आगरा को देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट शहर चुना गया है।
  • इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार हासिल हुए हैं।
  • नॉर्थ ज़ोन में वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी में नंबर वन पायदान पर रखते हुए पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।
    • 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में वाराणसी स्मार्ट सिटी को प्रथम स्थान
    • कानपुर को पालिका स्पोर्ट स्टेडियम के आधुनिकीकरण कार्य के लिये तीसरा 
    • इकॉनमी श्रेणी में रोज़गार ट्रेनिंग सेंटर कार्य के लिये लखनऊ को तृतीय स्थान। लखनऊ स्मार्ट सिटी स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर काम कर रही है, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कुशल शहरी गतिशीलता, स्मार्ट प्रशासन आदि शामिल हैं।
  • स्मार्ट सिटी मिशन 25 जून, 2015 को लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढाँचा, स्वच्छ और जीवन की सभ्य गुणवत्ता प्रदान करना है।

  


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2