हरियाणा Switch to English
हरियाणा की पहली जलवायु परिवर्तन अध्ययन प्रयोगशाला
चर्चा में क्यों?
मुख्यमंत्री द्वारा पंचकूला के थापली प्रकृति एवं इकोटूरिज्म केंद्र में स्थित हरियाणा की पहली जलवायु परिवर्तन अध्ययन प्रयोगशाला (CCLL) का उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिंदु
प्रयोगशाला के बारे में:
- परियोजना समर्थन:
- यह परियोजना ग्रामीण भारत में जलवायु अनुकूलन, लचीलापन और जलवायु वित्त (CAFRI II) परियोजना के तहत जर्मन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग (GIZ) द्वारा समर्थित है तथा जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय जलवायु पहल (IKI) द्वारा भी इसका सहयोग किया गया है।
- CAFRI II भारत-जर्मन सहयोग के तहत एक पहल है, जिसे जर्मन संघीय आर्थिक सहयोग और विकास मंत्रालय (BMZ) द्वारा शुरू किया गया है तथा इसे GIZ इंडिया द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार तथा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के साथ मिलकर कार्यान्वित किया गया है।
- प्रबंधन:
- CCLL का प्रबंधन हरियाणा के वन विभाग द्वारा किया जाता है।
- उद्देश्य:
- इस प्रयोगशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पर अनुभवात्मक और विज्ञान-आधारित शिक्षा के लिये एक केंद्र के रूप में कार्य करना है, जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा समाधानों के बारे में जनता को शिक्षा प्रदान करने में सहायक होगा।
- महत्त्व:
- इस प्रयोगशाला का शुभारंभ शिक्षा और वैज्ञानिक अन्वेषण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के हरियाणा के प्रयासों में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।