ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Mar 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

ONGC बिहार में कुआँ खोदेगी

चर्चा में क्यों?

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने तेल एवं गैस के लिये बिहार में एक कुआँ खोदने की योजना बनाई है।

  • इस व्यावसायिक खोज के चलते बिहार राज्य भारत के तेल मानचित्र पर आ जाएगा और इससे बिहार से उत्तर प्रदेश तथा पंजाब तक फैले पूरे गंगा बेसिन में खोज का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्य बिंदु:

  • कंपनी ने समस्तीपुर में अपने ब्लॉक हेतु 300 वर्ग किमी. के लिये 3D भूकंपीय डेटा हासिल कर लिया है और दो खोजपूर्ण कुओं को ड्रिल करने के लिये तैयार है।
    • पहली ड्रिलिंग वर्ष 2024 में की जाएगी।
    • इसके अलावा, तेल और गैस उत्पादक ने उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा बेसिन के एक अन्य ब्लॉक में एक खोजपूर्ण कुआँ खोदने की भी योजना बनाई है।
  • पहले कुएँ की ड्रिलिंग का डेटा दूसरे कुएँ की ड्रिलिंग सहित बाकी अन्वेषण ब्लॉक के लिये कंपनी की योजनाओं को निर्देशित करने में सहायता करेगा।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम(ONGC)

  • यह भारत सरकार का एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी तथा यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन है।
  • यह भारत की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी है, जो भारतीय घरेलू उत्पादन में लगभग 70% योगदान देती है।

गंगा बेसिन

  • गंगा की जलधारा जिसे 'भागीरथी' कहा जाता है, गंगोत्री ग्लेशियर से पोषित होती है और उत्तराखंड के देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलती है।
  • हरिद्वार में गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानी इलाकों की ओर आती है।
  • गंगा में हिमालय से कई सहायक नदियाँ मिलती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नदियाँ हैं जैसे कि यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी।


बिहार Switch to English

बिहार दिवस 2024

चर्चा में क्यों?

बिहार डे या बिहार दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के तहत कार्यालय, संगठन, बैंक तथा शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

मुख्य बिंदु:

  • बिहार दिवस 2024, राज्य की स्थापना के 111 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है, जिससे बिहार के लोगों के लिये अपने इतिहास पर विचार करना और अपनी पहचान का जश्न मनाना एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बन गई है।
    • बिहार सरकार ने पूरे दिन को मनाने के लिये बहुसांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक शृंखला का समन्वय किया है।
    • यह उत्सव बिहार राज्य में लोगों के गौरव को बहाल करने के इरादे से आयोजित किया गया था।
  • बिहार दिवस बंगाल प्रेसीडेंसी से राज्य के विकास का प्रतीक है। इस राज्य का गठन 22 मार्च, 1912 को हुआ था, जब ब्रिटिश सरकार ने बंगाल प्रांत का विभाजन किया था।
    • बिहार दिवस का जश्न उल्लास और उत्साह से मनाया जाता है। यह इस तथ्य के कारण है कि यह एक अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत वाले एक विशेष राज्य के रूप में उनके जीवन के तरीके की नींव को दर्शाता है।
    • यह दिन बिहार के लोगों को अपने इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को दिखाने का मौका भी देता है।
  • भारत के अलावा, यह संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, ब्रिटेन (स्कॉटलैंड), ऑस्ट्रेलिया, त्रिनिदाद व टोबैगो और मॉरीशस सहित देशों में मनाया जाता है।


close
Share Page
images-2
images-2