इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

ONGC बिहार में कुआँ खोदेगी

  • 26 Mar 2024
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने तेल एवं गैस के लिये बिहार में एक कुआँ खोदने की योजना बनाई है।

  • इस व्यावसायिक खोज के चलते बिहार राज्य भारत के तेल मानचित्र पर आ जाएगा और इससे बिहार से उत्तर प्रदेश तथा पंजाब तक फैले पूरे गंगा बेसिन में खोज का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्य बिंदु:

  • कंपनी ने समस्तीपुर में अपने ब्लॉक हेतु 300 वर्ग किमी. के लिये 3D भूकंपीय डेटा हासिल कर लिया है और दो खोजपूर्ण कुओं को ड्रिल करने के लिये तैयार है।
    • पहली ड्रिलिंग वर्ष 2024 में की जाएगी।
    • इसके अलावा, तेल और गैस उत्पादक ने उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा बेसिन के एक अन्य ब्लॉक में एक खोजपूर्ण कुआँ खोदने की भी योजना बनाई है।
  • पहले कुएँ की ड्रिलिंग का डेटा दूसरे कुएँ की ड्रिलिंग सहित बाकी अन्वेषण ब्लॉक के लिये कंपनी की योजनाओं को निर्देशित करने में सहायता करेगा।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम(ONGC)

  • यह भारत सरकार का एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी तथा यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन है।
  • यह भारत की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी है, जो भारतीय घरेलू उत्पादन में लगभग 70% योगदान देती है।

गंगा बेसिन

  • गंगा की जलधारा जिसे 'भागीरथी' कहा जाता है, गंगोत्री ग्लेशियर से पोषित होती है और उत्तराखंड के देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलती है।
  • हरिद्वार में गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानी इलाकों की ओर आती है।
  • गंगा में हिमालय से कई सहायक नदियाँ मिलती हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नदियाँ हैं जैसे कि यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2