ध्यान दें:



मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Dec 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

MP हाईकोर्ट ने मंदसौर में बूचड़खाने को NOC दी

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंदसौर में एक नगर निगम अधिकारी को भैंस वधशाला के लिये अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) देने का आदेश दिया है तथा अनुमति देने से इनकार करने को "अस्वीकार्य" बताया है।

मुख्य बिंदु

  • स्थानीय निकाय का तर्क:
  • स्थानीय निकाय ने यह कहते हुए NOC आवेदन अस्वीकार कर दिया कि मंदसौर एक धार्मिक नगर है, इसलिये यहाँ बूचड़खाने की अनुमति देना अनुचित है।
  • न्यायालय ने सुनवाई के दौरान इस तर्क को “पूरी तरह अस्वीकार्य” करार दिया।
  • पवित्र क्षेत्र:
  • राज्य सरकार ने 9 दिसंबर 2011 की अधिसूचना में मंदसौर में भगवान शिव के पशुपतिनाथ मंदिर के चारों ओर 100 मीटर के दायरे को "पवित्र क्षेत्र (Sacred Area)" घोषित किया।
  • न्यायालय का अवलोकन:
  • न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना के आधार पर पूरे शहर को पवित्र क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।

पशुपतिनाथ मंदिर

  • इसे मंदसौर शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह शिवना नदी पर स्थित है और अपने आठ मुख वाले शिवलिंग के लिये जाना जाता है। मंदिर की मूर्तियाँ 5वीं या 6वीं शताब्दी की हैं।
  • यह चिकने, गहरे ताँबे जैसे चट्टान के ब्लॉक से बना है। 
  • मंदिर में 100 किलो सोने से मढ़ा (सजाया) गया एक घड़ा भी स्थित है।


close
Share Page
images-2
images-2