इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगाँठ

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2021 को झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगाँठ का समारोह मनाया गया, जिसमें प्रदेश के के राज्यपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर राज्यपाल की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री ने देश की सीमा पर शहीद झारखंड के वीर सपूतों एवं नक्सल अभियान में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
  • इसके अलावा तीरंदाज़ कोमोलिक बारी, अंकिता भगत और क्रिकेट खिलाड़ी इंद्राणी राय को भी सम्मानित किया गया।
  • इस अवसर पर बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया। 
  • विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित झारखंड राज्य के शिक्षकों को शॉल, मोमेंटो प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान की गई।
  • वर्षगाँठ समारोह में झारखंड विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’का विमोचन एवं झारखंड राज्य प्रथम छात्र संसद के Executive Summary का लोकार्पण किया गया।
  • जिन शहीदों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया, वे हैं- सुनील लकड़ा (हवलदार), दुलेश्वर प्रसाद (आरक्षी), रबिंद्र कुमार (बीएसएफ), किरण सुरीन(आरक्षी), राजेश कुमार, उप समादेष्टा(एसटीएफ), देवेंद्र कुमार पंडित (हवलदार, एसटीएफ), हरद्वार साह (आरक्षी, झारखंड जगुआर), शिव उरांव (सैप)।
  • कोरोना टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, राँची के उपायुक्त छवि रंजन और रामगढ़ की उपायुक्त श्रीमती माधवी मिश्रा को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
  • उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर, 2000 को गठित झारखंड राज्य की विधानसभा राँची शहर स्थित एच.ई.सी. टाऊनशिप के रसियन हॉस्टल परिसर में अवस्थित है। झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी थे। सभा में पहला अभिभाषण प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार द्वारा दिया गया था।

झारखंड Switch to English

संथाल का पहला फोर लेन रोड ‘हंसडीहा-महगामा’

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2021 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने झारखंड के संथाल परगना की पहली फोर लेन सड़क (हंसडीहा से महगामा) को मंज़ूरी प्रदान करते हुए निविदा जारी की।

प्रमुख बिंदु

  • इस फोर लेन सड़क का निर्माण राज्य के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के हंसडीहा से महगामा तक किया जाएगा।
  • इस सड़क की लंबाई लगभग 52 किमी होगी।
  • इसके निर्माण में कुल 955 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • इस सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 133 (NH-133) से जोड़ा जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2