इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

गया मगध मेडिकल अस्पताल में बनेगा 50 बेडों का क्रिटिकल केयर यूनिट

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को गया के मगध मेडिकल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एन के पासवान ने बताया कि अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का प्रस्ताव है। इसमें हृदय रोग, साँस, हेड इंजरी, शरीरिक चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।

प्रमुख बिंदु

  • प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि यूनिट के निर्माण में 70 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार और शेष 30 फीसदी प्रदेश सरकार देगी।
  • यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा। यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएँ होंगी।
  • गौरतलब है कि मगध मेडिकल अस्पताल में अब तक क्रिटिकल मरीजों को रेफर करने पर ही ज़ोर दिया जाता था। इनमें सबसे अधिक एक्सीडेंटल व बर्न के मरीज शामिल होते हैं। अस्पताल में हृदय रोग विभाग न होने के कारण इससे संबंधित मरीज इलाज के लिये यहाँ कम ही पहुँचते हैं।

बिहार Switch to English

बीपीएससी ने पहली बार जारी किया मुख्य परीक्षा के प्रश्न का फॉर्मेट

चर्चा में क्यों?

9 दिसंबर, 2022 को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का पहली बार फॉर्मेट जारी किया है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग और मानवशास्त्र छोड़ अन्य सभी विषयों के फॉर्मेट एक होंगे। इनमें सिलेबस के अलग-अलग भागों पर आधारित छह प्रश्न आएंगे, जिनमें पहला व चौथा प्रश्न लघु-उत्तरीय होगा।

प्रमुख बिंदु

  • पहले प्रश्न के सभी प्रश्न सेक्शन एक से होंगे, जबकि चौथे प्रश्न के सभी लघु-उत्तरीय प्रश्न सेक्शन दो से होंगे। प्रश्न संख्या दो और तीन वर्णात्मक होंगे, जिनमें हर प्रश्न के विकल्प के रूप में एक प्रश्न होगा। इनमें दोनों प्रश्न विकल्प समेत सेक्शन एक से होंगे। प्रश्न पाँच और छह के दो-दो विकल्प होंगे। ये दोनों प्रश्न विकल्प समेत सेक्शन दो से होंगे और इनमें से प्रत्येक का उत्तर देना होगा।
  • मानवशास्त्र में सिलेबस के तीन पार्ट हैं। इनमें सेक्शन एक से दो प्रश्न होंगे। इनमें पहले प्रश्न में लघु-उत्तरीय प्रश्न होंगे और यह सेक्शन एक के पूरे सिलेबस से पूछे जाएंगे। प्रश्न संख्या दो वर्णनात्मक प्रकृति का होगा और इसका एक-एक विकल्प भी दिया होगा। विकल्प समेत यह प्रश्न सिलेबस के सेक्शन एक से ही होगा।
  • सेक्शन दो के दो उपभाग ए और बी होंगे। इनमें दोनों में दो-दो वर्णनात्मक प्रश्न होंगे और दोनों के विकल्प भी होंगे। ये सभी प्रश्न सेक्शन दो के सिलेबस पर आधारित होंगे और इनमें किसी एक उपभाग के दोनों प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
  • सेक्शन तीन में दो प्रश्न होंगे, जिनमें से पहला प्रश्न लघु-उत्तरीय होगा और इसमें सेक्शन तीन के पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा प्रश्न वर्णनात्मक होगा और इसका विकल्प भी दिया होगा। विकल्प समेत यह प्रश्न सेक्शन तीन के सिलेबस से होगा। अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
  • सिविल इंजीनयरिंग का पहला प्रश्न लघु-उत्तरीय होगा, जो सेक्शन एक के पूरे सिलेबस से पूछा जाएगा। सेक्शन एक के पार्ट ए, बी और सी से विकल्प समेत तीन प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से किन्हीं दो का अभ्यर्थियों को उत्तर देना होगा। प्रश्न संख्या पाँच जो सेक्शन दो का पहला प्रश्न होगा लघु-उत्तरीय होगा और इसके चार पार्ट होंगे। इनमें से किन्हीं दो पार्ट का उत्तर देना होगा।
  • सेक्शन दो के सिलेबस के पार्ट ए, बी, सी, डी पर आधारित विकल्प समेत चार वर्णनात्मक प्रश्न भी होंगे जिनमें से दो का अभ्यर्थियों को उत्तर देना होगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2