ध्यान दें:



राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Aug 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

भारत करेगा तरंग शक्ति की मेज़बानी

चर्चा में क्यों?

सूत्रों के अनुसार, भारत दो चरणों में तमिलनाडु और राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ की मेज़बानी करेगा।

मुख्य बिंदु

  • यह भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अभ्यास होगा, जिसमें 51 देशों को निमंत्रण दिया गया है।
  • भारतीय वायु सेना को दस देशों से उनकी संपत्तियों के साथ भाग लेने तथा 18 देशों से पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने की पुष्टि प्राप्त हो चुकी है।
    • अभ्यास का पहला चरण 6 अगस्त से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलूर में आयोजित किया जाएगा और फ्राँस, जर्मनी, स्पेन तथा यूनाइटेड किंगडम सहित चार देश अपने साजो-सामान के साथ इसमें भाग लेंगे।
    • दूसरा चरण 1 से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा और इसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात तथा अमेरिका अपने संसाधनों के साथ भाग लेंगे।
  • इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के F-18, A-18, C-130 विमान, F-16 विमान, A-10, KC-130 विमान, KC-135 विमान भाग लेंगे।


close
Share Page
images-2
images-2