ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

छपरा की मोहिनी ने जीता स्टेट अंडर- 11 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप का खिताब

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार शतरंज संघ की ओर से सीवान में आयोजित स्टेट अंडर-11 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप का खिताब सारण ज़िले के छपरा की रहने वाली मोहिनी ने जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • इस चैंपियनशिप में मोहिनी ने चार जीत दर्ज की है। वहीं, एक मात्र गेम वर्तमान राष्ट्रीय स्कूल अंडर-7 चैंपियन अंकित राज के साथ ड्रा हुआ।
  • स्टेट अंडर-11 गर्ल्स चैंपियनशिप में मोहिनी ने 4.5 अंक हासिल कर खिताब जीता है। इसके बाद वह राष्ट्रीय अंडर-11 प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।
  • विदित है कि शतरंज में मोहिनी हमेशा से ही अच्छी खिलाड़ी रही है, उसकी हमेशा से शतरंज के खेल में रुचि रही है। इसमें वह अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है।


close
Share Page
images-2
images-2