इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021

  • 18 Oct 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 से 16 अक्तूबर, 2021 तक मलाड (मुंबई) में याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते।

प्रमुख बिंदु

  • विधित हो कि यह इवेंट एशियन गेम्स के चयन ट्रायल का दूसरा दौर है।
  • इस चैंपियनशिप में रितिका दांगी ने लेजर 4.7 इवेंट में स्वर्ण पदक जबकि नेहा ठाकुर ने रजत पदक जीता।
  • ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल में एकलव्य बाथम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में बालिका वर्ग में दिव्यांशी मिश्रा ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। 
  • 420 मिक्सड क्लास इवेंट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी मध्य प्रदेश ने जीते। इस इवेंट में नैंसी राय और अनी राज सेंधव की जोड़ी ने स्वर्ण, विद्यांशी मिश्रा और मनीश शर्मा की जोड़ी ने रजत तथा पुष्कर बामरे व वंशिका सिंह परिहार की जोड़ी ने कांस्य पदक जीते। 
  • अंडर-12 ऑप्टीमिस्ट क्लास में शगुन झा ने मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। 
  • उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी राजधानी भोपाल की बड़ी झील स्थित नेशनल सैलिंग स्कूल में अर्जुन अवार्डी प्रशिक्षक जी.एल. यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2