इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

वसंतोत्सव, 2022

  • 28 Feb 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

25 फरवरी, 2022 को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 8 और 9 मार्च, 2022 को वसंतोत्संव, 2022 के आयोजन का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • वसंतोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड राजभवन में किया जाता है जिसकी शुरुआत इस वर्ष उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई से की जाएगी।
  • इसमें आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य थीम फूलों की होली रहेगी।
  • उत्सव के दौरान मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पाँच ब्रांड अंबेसडर को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डाक विभाग के सौजन्य से मां यमुना के मंदिर में अर्पित की जाने वाली यमुना तुलसी (कुंज) पर स्पेशल पोस्टल कवर जारी किया जाएगा।
  • वसंत उत्सव में 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिये पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिये 21 पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow