इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार बजट 2022-23

  • 01 Mar 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों

28 फरवरी, 2022 को बिहार के वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वर्ष 2022-23 के लिये बजट प्रस्तुत किया।

प्रमुख बिंदु 

  • बिहार बजट 2022-23 छ: सूत्रों- स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा विभिन्न वर्गों का कल्याण पर आधारित है।
  • बजट 2022-23 से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं-
    • कुल व्यय - 2,37,691,19 करोड़ रुपए
      • राजस्व व्यय - 1,91,9566.7 करोड़ रुपए
      • पूंजीगत व्यय - 45,734.52 करोड़ रुपए
    • कुल प्राप्तियाँ - 2,37,891.94 करोड़ रुपए
    • राजकोषीय घाटा- 25,885.10 करोड़ रुपए (सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.47 प्रतिशत)
  • राजकोषीय घाटे का बजट अनुमान FRBM अधिनियम की निर्धारित सीमा (2022-33 के लिये 4.0 प्रतिशत) के अंदर है।
  • वर्ष 2022-23 के लिये राज्य की आर्थिक संवृद्धि दर 9.7 प्रतिशत अनुमानित है।
  • बजट में सुशासन के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना के लिये वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
    • निश्चय 1. युवा शक्ति-बिहार की प्रगति
    • निश्चय 2. सशक्त महिला, सक्षम महिला
    • निश्चय 3. हर खेत तक सिंचाई का पानी
    • निश्चय 4. स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव
    • निश्चय 5. स्वच्छ शहर-विकसित शहर
    • निश्चय 6. सुलभ संपर्कता
    • निश्चय 7. सबके लिये अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2