दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 76वाँ ज़िला

  • 11 Nov 2025
  • 6 min read

चर्चा में क्यों? 

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप राज्य का 76वाँ ज़िला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की है, जिसका नाम कल्याण सिंह नगर रखा जाएगा।

  • यह प्रस्तावित ज़िला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया जाएगा।

मुख्य बिंदु

  • कल्याण सिंह (1932–2021):
    • उनका जन्म 5 जनवरी, 1932 को अतरौली, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
    • वे दो बार (पहली बार 1991-1992 तक और पुनः 1997-1999 तक) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
    • उन्होंने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया था।
  • सम्मान:
    • 28 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया।
    • उसी वर्ष भारत सरकार ने उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।
close
Share Page
images-2
images-2