इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

टोंस नदी

  • 12 Apr 2024
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के एक गाँव में दो लोग टोंस नदी में डूब गए।

मुख्य बिंदु:

  • टोंस यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र से होकर हिमाचल प्रदेश को छूती हुई बहती है।
  • यह सबसे प्रमुख बारहमासी भारतीय हिमालयी नदियों में से एक है।
  • इसका उद्गम उत्तराखंड के बंदरपूंछ पर्वत से 6,315 मीटर की ऊँचाई पर होता है।
  • इसमें यमुना से भी अधिक जल होता है जो यह उत्तराखंड के देहरादून के पास कालसी के नीचे मिलती है।
  • पब्बर और आसन नदियाँ टोंस नदी की मुख्य सहायक नदियाँ हैं।
    • आसन दो छोटी नदी प्रणालियों का संगम है, एक में हिमालय शृंखला से दक्षिण की ओर विकास नगर से टिहरी की ओर (केंद्र में मसूरी के साथ) बहने वाली धाराएँ शामिल हैं और दूसरी में निचली शिवालिक पहाड़ियों (जो देहरादून और सहारनपुर ज़िलों को अलग करती हैं) से उत्तर-पश्चिम की ओर बहने वाली धाराएँ शामिल हैं।

यमुना नदी

  • यमुना नदी उत्तर भारत में गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
  • यह विश्व के व्यापक जलोढ़ मैदानों में से एक यमुना-गंगा मैदान का एक अभिन्न भाग है।
  • इसका स्रोत निचली हिमालय पर्वतमाला में बंदरपूंँछ शिखर के दक्षिण-पश्चिमी किनारों पर 6,387 मीटर की ऊँचाई पर यमुनोत्री ग्लेशियर में स्थित है।
  • यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम (जहाँ कुंभ मेला आयोजित होता है) स्थल पर गंगा में मिल जाती है।
  • महत्त्वपूर्ण बाँध हैं: लखवार-व्यासी बाँध (उत्तराखंड), ताज़ेवाला बैराज बाँध (हरियाणा) आदि।
  • महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ: चंबल, सिंध, बेतवा और केन।
  • यमुना नदी से संबंधित सरकारी पहल:
    • यमुना एक्शन प्लान
    • फरवरी 2025 तक यमुना को साफ करने के लिये दिल्ली सरकार की छह सूत्री कार्य योजना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2