इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

मंगल पांडे

  • 12 Apr 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी पुण्य तिथि पर स्मरण।

मुख्य बिंदु: 

  • उनका जन्म 19 जुलाई, 1827 को फ़ैज़ाबाद के पास एक कस्बे में हुआ था जो अब पूर्वी उत्तर प्रदेश है।
  • वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री में शामिल हुए।
    • उन्होंने जानवरों की चर्बी वाले कारतूसों को पेश करने के लिये ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह किया क्योंकि इससे सैनिकों की धार्मिक भावनाएंँ आहत होती थीं।
    • आखिरकार, विद्रोहियों का यह आंदोलन भारत के अन्य हिस्सों तक पहुँच गया और जिसके कारण सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विद्रोह हुआ।
    • विरोध और विद्रोह के आंदोलन को वर्ष 1857 के सिपाही विद्रोह के रूप में जाना जाता है, जिसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है।
  • 29 मार्च, 1857 को पांडे और उनके साथी सिपाहियों ने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया तथा उन्हें गोली मारने का भी प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें 8 अप्रैल, 1857 को बैरकपुर में फाँसी दे दी गई।
  • अक्तूबर 1984 में, उनके प्रयासों को श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार ने उनकी छवि के साथ एक डाक टिकट जारी किया।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2