इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड में खेल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ी

  • 09 Sep 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

8 सितंबर 2022 को उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि में वृद्धि के संबंध में आदेश जारी किया गया। खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

प्रमुख बिंदु 

  • खेल निदेशक के आदेश के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपए दिये जाएंगे। ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पचास लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल आदि खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है।
  • विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है, उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।
  • आदेश में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिये मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा। यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करता है तो पहले उपलब्ध कराई गई धनराशि लौटानी होगी।
  • जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी और सब जूनियर को उसका एक-चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा।

प्रतियोगिता

पदक

धनराशि (पहले)

धनराशि (अब)

ओलंपिक खेल

स्वर्ण

डेढ़ करोड़ रुपए

दो करोड़ रुपए

रजत

एक करोड़ रुपए

डेढ़ करोड़ रुपए

कांस्य

50 लाख रुपए

एक करोड़ रुपए

प्रतिभाग

पांच लाख रुपए

50 लाख रुपए

विश्व चैंपियनशिप

स्वर्ण

20 लाख रुपए

30 लाख रुपए

रजत

12 लाख  रुपए

20 लाख रुपए

कांस्य

सात लाख रुपए

15 लाख रुपए

प्रतिभाग

एक लाख रुपए

साढ़े सात लाख रुपए

एशियन चैंपियनशिप

 

स्वर्ण

15 लाख रुपए

30 लाख रुपए

रजत

10 लाख रुपए

20 लाख रुपए

कांस्य

सात लाख रुपए

15 लाख रुपए

प्रतिभाग

75 हज़ार रुपए

साढ़े सात लाख रुपए

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2