दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

मुख्यमंत्री ने किया देश के सबसे बड़े रबर डैम का उद्घाटन

  • 10 Sep 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

8 सितंबर, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया ज़िले में फल्गु नदी पर निर्मित बिहार के पहले और देश के सबसे लंबे रबर डैम ‘गयाजी डैम’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • 312 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस बाँध में कंक्रीट की जगह रबर का इस्तेमाल किया गया है। यह पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल है। यह तीन मीटर ऊँचा और 411 मीटर लंबा है। इसमें 60-65 मीटर लंबाई के छह स्पैन हैं।
  • नदी के नीचे करीब एक हज़ार मीटर की लंबाई में रबर शीट लगाई गई है। इसका डायफ्राम तीन सौ मीटर का है। डैम एक बैलून की तरह है। इसके रबर ट्यूब में हवा भरने और निकालने के लिये आटोमेटिक व्यवस्था है। पानी अधिक होने पर बैलून की हवा निकाली जा सकेगी। इससे ज़रूरत के अनुसार पानी रोका और छोड़ा जा सकेगा।
  • जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रिया की कंपनी और हैदराबाद की एजेंसी ने मिलकर इसे तैयार किया है। रबर डैम 17 एमएम मोटी रबर से बना है। यह बुलेटप्रूफ है। साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि यह एक सौ साल तक खराब नहीं होगा।
  • हिंदुओं और बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गया में बने इस रबर डैम से फल्गु नदी में साल भर पानी रहेगा। इससे स्नान, पिंडदान और तर्पण करने में लोगों को सुविधा होगी।
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 सितंबर, 2020 को इसका शिलान्यास किया था। तब अक्टूबर 2023 में इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इसे 2022 में ही पूरा कर लिया गया।  
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow