दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

State PCS Current Affairs



हरियाणा

हरियाणा में गन्ने का मूल्य देश में सर्वाधिक

  • 10 Sep 2021
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

9 सितंबर 2021 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल ने गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में किसानों को गन्ने के मूल्य में 12 रूपये की बढोत्तरी कर 362 रूपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • इसके साथ ही हरियाणा देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य बन गया है।
  • जे.पी. दलाल ने कहा कि अब गन्ने की अगेती किस्म के लिए 362 रूपए प्रति क्विंटल व पछैती किस्म के लिए 355 रूपए प्रति क्विंटल का मूल्य दिया जाएगा, जोकि पहले 340 रूपए प्रति क्विंटल था।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष के सभी निजी व सहकारी चीनी मिलों की रिकवरी गन्ने की क्वालिटी कमज़ोर रहने की वजह से 0.34 घटी है। इस बार जो रिकवरी आई है वह 10.58 से घटकर 10.24 आई है। 
  • कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ने की एक नई किस्म 15023 विकसित की है, जिसकी रिकवरी 14 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।
close
Share Page
images-2
images-2