इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

समाज सुधार अभियान

  • 24 Dec 2021
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

22 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा मोतिहारी के गांधी मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार में समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गई।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज सुधार भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य में शराबबंदी लागू की गई है।
  • शराबबंदी अभियान के तहत 21 जनवरी, 2017 को मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया था, जिसमें 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
  • विदित हो कि 5 अप्रैल, 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई है। इसके पूर्व 1 अप्रैल, 2016 को केवल ग्रामीण इलाकों में ही देशी और विदेशी शराब पर रोक लगाई गई थी।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों से लोगों को बाहर निकलने का आह्वान किया।
  • इस दौरान जीविका दीदियों ने स्वागत गान गाया तथा कला जत्था के कलाकारों ने नशामुक्ति से संबंधित जागरुकता गीत प्रस्तुत किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री जीविकापार्जन योजना के तहत 4.5 करोड़ रुपए की राशि जीविका दीदियों को डमी चेक के रूप में प्रदान की गई। साथ ही 7252 स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा प्रदत्त 95 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का डमी चेक भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2