इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

रोइंग अकादमी को राष्ट्रीय टूर्नामेंट में मिले 7 पदक

  • 11 Jan 2022
  • 1 min read

चर्चा में क्यों 

9 जनवरी, 2022 को आर्मी रोइंग नोड, पुणे में संपन्न हुई 39वीं सीनियर और 23वीं ओपन स्प्रिंट नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 काँस्य सहित कुल सात पदक अर्जित किये। 

प्रमुख बिंदु 

  • अकादमी की खिलाड़ी खुशप्रीत कौर ने महिला एकल स्कल स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अर्जित किया। 
  • रुक्मणी डांगी और ज्योति कुशवाहा की जोड़ी ने महिला कॉक्सलेस जोड़ी स्पर्धा में दो रजत पदक जीते। 
  • पुरुषों की कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी मेहुल कृष्णानी, अजय सिंह, रोहित सेंधव और सोहेल ने रजत पदक अर्जित किया। 
  • मंगल सिंह और तरुण डांगी की जोड़ी ने मेंस डबल स्कल इवेंट में काँस्य पदक जीता। मंगल सिंह और मोनिका भदौरिया की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स स्कल इवेंट में काँस्य पदक अर्जित किया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2