इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

इंडिया स्किल-2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता

  • 11 Jan 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

10 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी इंडिया स्किल-2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों को 11 पदक मिला।

प्रमुख बिंदु

  • स्थानीय अधिकारियों और राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 7 से 9 जनवरी तक प्रगति मैदान सहित कई स्थानों पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। वहीं 3 से 5 जनवरी तक बेंगलुरु और मुंबई में आठ कौशल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई।
  • विदित हो कि चीन में होने वाली आगामी विश्व कौशल प्रतियोगिता-2022 में हरियाणा देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
  • हरियाणा की टीम को तीन स्वर्ण, चार रजत, एक काँस्य पदक के साथ 3 उत्कृष्टता पदक प्राप्त हुआ। हरियाणा के सोनू लाठेर ने ऑटो बॉडी रिपेयर में, अनुराज ने आरएंडएसी में और मनीष कुमार ने वेल्डिंग श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • कुकिंग में कैशव कौंडल, इंडस्ट्री डिजाइन में देविका झुनझुनवाला और मेक्ट्रोनिक्स श्रेणी में अभय व वियापू नागार्जुन ने रजत पदक जीता है। रेस्टोरेंट सेवाओं में जगत यादव को काँस्य पदक मिला है।
  • आरएंडएसी में आकाश, ब्यूटी थेरेपी में समरपिका व इंडस्ट्रियल कंट्रोल श्रेणी में अखिलेश कुमार ने उत्कृष्टता पदक हासिल किये हैं।
  • उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं का शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास करने के उद्देश्य से दुधोला, पलवल में देश की पहली विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की है। इसमें युवाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), कौशल विकास और मंत्रालय के निर्देशन में प्रति दो वर्ष में भारत कौशल प्रतियोगिताओं का नेतृत्व और आयोजन करता है। विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कुशल युवा अपने-अपने कौशल में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2