दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थान ने मतदाता पहचान-पत्र से आधार संख्या जोड़ने में तीन करोड़ के आँकड़े को किया पार

  • 01 Sep 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

30 अगस्त, 2022 को राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में एक अगस्त से चल रहे मतदाता पहचान-पत्र से आधार संख्या जोड़ने के अभियान में राजस्थान ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए तीन करोड़ के आँकड़े को पार कर लिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 3 करोड़ 1 लाख 34 हज़ार 321 फॉर्म 6 बी के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं।
  • 31 विधानसभा क्षेत्रों में 1.80 लाख से ज़्यादा आधार संख्या जोड़ी गई है, वहीं 7 विधानसभा क्षेत्रों में यह आँकड़ा 2.0 लाख को पार कर गया है।
  • आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर 85.23 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। सवाई माधोपुर 74.05%,  गंगानगर 73.10%, नागौर 69.60%, अलवर 69.22% के साथ प्रदेश के अग्रणी ज़िले हैं।
  • उन्होंने बताया कि राज्य का औसत प्रतिशत 59.33% है, वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों का औसत 1 लाख 50 हज़ार 672 है। किशनगढ़ बास 86.91%, डेगाना 86.19%, धौलपुर 85.67%, राजाखेड़ा 85.46%, बसेड़ी 85.25% के साथ अग्रणी विधानसभा क्षेत्र हैं। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow