दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

लोक निर्माण विभाग में ‘क्वालिटी कंट्रोल सेल’गठित

  • 22 Dec 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

21 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिये सचिव लोक निर्माण की अध्यक्षता में ‘क्वालिटी कंट्रोल सेल’का गठन किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल सेल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्णता पर नज़र रखेगा। इसके अलावा समय-समय पर गुणवत्ता नियंत्रण के लिये तकनीकी सर्कुलर भी जारी करेगा।
  • प्रमुख सचिव ने बताया कि सेल में सचिव लोक निर्माण आर.के. मेहरा अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य अभियंता उत्तर परिक्षेत्र ग्वालियर बी.पी. बोरासी, अधीक्षण यंत्री सेतु मंडल एम.पी. सिंह, सहायक यंत्री सी.वी. तिवारी, सहायक यंत्री संजय कुलकर्णी और सलाहकार मंत्रालय रितेश जैन समिति सदस्य होंगे। 
close
Share Page
images-2
images-2