इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा

  • 22 Dec 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

21 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2021 के राज्य शिखर सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य शिखर सम्मान दिये जाएंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रति वर्ष कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत की विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाता है। विभाग द्वारा इन राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठापित किया गया है।
  • राज्य शिखर सम्मान के लिये चयनित सभी कलाकार एवं साहित्यकारों को सम्मानस्वरूप एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि, सम्मान पटिेका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाता है।
  • राज्य शिखर सम्मान के लिये चयनित कलाकार/साहित्यकार हैं-
    • हिन्दी साहित्य के लिये- डॉ. अश्विनी कुमार दुबे (इंदौर)
    • उर्दू साहित्य के लिये- डॉ. नरेंद्र वीरमणि (इंदौर)
    • संस्कृत साहित्य के लिये- भगवतीलाल राजपुरोहित (उज्जैन)
    • शास्त्रीय संगीत के लिये- पं. श्रीधर व्यास (उज्जैन)
    • शास्त्रीय नृत्य के लिये- डॉ. विजया शर्मा (भोपाल)
    • रूपंकर कलाओं के लिये- अनिल कुमार (भोपाल)
    • नाटक के लिये- प्रशांत खिरवड़कर (भोपाल)
    • दुर्लभ वाद्य वादन के लिये- मुन्ने खाँ (भोपाल)
    • जनजातीय एवं लोक कलाओं के लिये- सावनी बाई (डिंडोरी)
  • राष्ट्रीय सम्मानों के लिये चयनित कलाकार/साहित्यकार हैं-
    • राष्ट्रीय कबीर सम्मान- डॉ. श्याम सुंदर दुबे (हटा) (3 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान- सदानंद गुप्त (गोरखपुर) (2 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय इकबाल सम्मान हैदराबाद के डॉ. सैयद तकी आब्दी को (2 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान- डॉ. श्रीराम परिहार (खंडवा) (2 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान- जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल (डिंडोरी) (2 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान- सुश्री रुक्मिणी विजय कुमार (हैदराबाद) (25 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान- रविशंकर श्रीवास्तव (भोपाल) (1 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान- सुश्री शिखा वार्ष्णेय (लंदन) (1 लाख रुपए),
    • राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान- डॉ. हाइंस वेर्नर वेसलर (डेनमार्क) (1 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान- जयंत विष्णु नार्लीकर (कोल्हापुर) (1 लाख रुपए)
    • राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान- अजीत वड़नेरकर (भोपाल) (एक लाख रुपए)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2