इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में स्वर्वेद महामंदिर का किया उद्घाटन 

  • 19 Dec 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

18 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर इलाके के उमरहा में बने स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन किया गया।  

प्रमुख बिंदु  

  • स्वर्वेद मंदिर का निर्माण विहंगम योग संस्थान के प्रणेता संत सदाफल महाराज की ओर से कराया गया है।  
  • संत सदाफल महाराज के विश्व के अनेक देशों में आश्रम हैं, उसमे से वाराणसी का यह आश्रम सबसे बड़ा है। 
  • स्वर्वेद मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां पर भगवान की नहीं, बल्कि योग- साधना की पूजा होती है।   
  • स्वर्वेद मंदिर का निर्माण मकराना मार्बल से की गई है। साथ ही इस मंदिर की दीवारों पर अद्भुत नक्काशी भी की गई है। 
  • यह मंदिर सात मंजिला है साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर भी बन गया है। इस मंदिर में लगभग 20 हजार लोग एक साथ योग और ध्यान कर सकते हैं।  
  • यह मंदिर 64 हजार वर्गफीट में बना हुआ है, जिसकी ऊँचाई 180 फीट है। 
  • स्वर्वेद मंदिर मंदिर 200 एकड़ परिसर में फैला हुआ है।  
  • स्वर्वेद मंदिर के सभी तलों पर अंदर की दीवार पर लगभग 4000 स्वर्वेद के दोहे लिखे हैं। बाहरी दीवार पर 138 प्रसंग वेद उपनिषद, महाभारत, रामायण, गीता आदि के प्रसंग पर चित्र बनाए गए हैं।  
  • स्वर्वेद मंदिर के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। पिछले 19 वर्षों में इस मंदिर को आकार दिया गया है।  
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण के साथ ही संत सदाफल महाराज की 135 फीट ऊँची प्रतिमा का भी शिलान्याश किया। 

  

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2