ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पुलिस सुधार की कवायद

  • 22 Apr 2022
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

21 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में पुलिस सुधार से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) की दक्षता बढ़ाने के लिये इसके अधिकारियों एवं जवानों को अमेरिका की संघीय जाँच एजेंसी (FBI) एवं होम लैंड सिक्योरिटी जैसी एजेंसियों से प्रशिक्षण दिलवाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।
  • इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कुछ अन्य निर्देश भी दिये, जिनका विवरण निम्न प्रकार है-
    • सीबीआई की तर्ज़ पर यूपी स्पेशल पुलिस एस्टेबिलिशमेंट का गठन।
    • एटीएस की स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम (स्पॉट) की नई टीम के लिये अगले 100 दिनों में जवानों का चयन कर प्रशिक्षण दिलाना।
    • अगले 100 दिनों में अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स की इकाई का गठन किया जाना।
  • पुलिस बलों में लैंगिक समानता से संबंधित भी कुछ निर्णय लिये गए हैं, जैसे-
    • महिलाकर्मियों की संख्या दोगुना किया जाना।
    • धार्मिक स्थलों के पास पिंक बूथ का निर्माण।
    • हर महिला बीट सिपाही को स्कूटी उपलब्ध कराना।
    • महिला कमांडो टीम का गठन।
close
Share Page
images-2
images-2