राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
प्लास्टइंडिया 2026 नई दिल्ली में शुरू हुआ
- 07 Feb 2026
- 10 min read
चर्चा में क्यों?
प्लास्टइंडिया 2026, जो विश्व की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक है, फरवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुरू हुई।
मुख्य बिंदु:
- कार्यक्रम: यह प्लास्टिक उद्योग के त्रिवार्षिक (हर तीन वर्ष में आयोजित होने वाले) मेगा आयोजन प्लास्टइंडिया 2026 का 12वाँ संस्करण है।
- यह आयोजन पाँच रणनीतिक स्तंभों व्यापार, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा, परंपरा और पर्यटन पर आधारित है, जो उद्योग की वृद्धि, नवाचार, कौशल विकास तथा सांस्कृतिक एकीकरण पर ज़ोर देता है।
- आयोजक: रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग (DCPC), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय के सहयोग से।
- थीम: प्लास्टइंडिया 2026 का आयोजन ‘भारत नेक्स्ट’ थीम के अंतर्गत किया जा रहा है।
- यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य घरेलू प्लास्टिक उद्योग तथा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है।
- सततता पर ज़ोर: पहली बार इसे शून्य अपशिष्ट प्रदर्शनी (Zero Waste Exhibition) के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न सभी ठोस अपशिष्टों का पृथक्करण, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
|
और पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, MSME |