दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

केरल के सीएम ने इनवेसिव स्पीशीज़ डिटेक्शन ऐप लॉन्च किया

  • 07 Feb 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

केरल ने पूरे राज्य में आक्रामक पौधों की प्रजातियों की पहचान और निगरानी के लिये विकसित AI-संचालित मोबाइल एप्लीकेशन NeophyteID को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है।

मुख्य बिंदु:

  • लॉन्च और विकासकर्त्ता: यह ऐप 2 फरवरी, 2026 को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। इसे मालाबार बॉटनिकल गार्डन एंड इंस्टीट्यूट फॉर प्लांट साइंसेज़ (MBGIPS) ने विकसित किया है।
  • AI तकनीक: YOLOv11 मशीन लर्निंग मॉडल का उपयोग करते हुए यह उपकरण केरल में लगभग 98 आक्रामक प्रजातियों की वास्तविक-समय पहचान और भू-स्थानिक (जियोस्पैशियल) ट्रैकिंग प्रदान करता है।
  • कार्यप्रणाली और पहुँच: उपयोगकर्त्ता पौधों की तस्वीर खींचकर अंग्रेज़ी और मलयालम दोनों भाषाओं में त्वरित, डेटा-आधारित पहचान प्राप्त कर सकते हैं।
  • पारिस्थितिक प्रभाव: NeophyteID का लक्ष्य उन्मूलन अभियानों के समय देशी पौधों को होने वाली क्षति से बचाना है।
  • डेटा-आधारित संरक्षण: AI और भू-स्थानिक ट्रैकिंग का उपयोग शोधकर्त्ताओं को आक्रामक प्रजातियों के वितरण पैटर्न पर समृद्ध आँकड़े उपलब्ध कराता है, जो हटाने और पुनर्स्थापन रणनीतियों की योजना बनाने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।
close
Share Page
images-2
images-2