दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

ओडिशा ने पहली राष्ट्रीय इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी की

  • 25 Mar 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

ओडिशा ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत की पहली राष्ट्रीय इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी की, जो देश में इनडोर एथलेटिक्स अवसंरचना के विकास में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: राष्ट्रीय इनडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय प्रथम संस्करण (24–25 मार्च, 2026) आयोजित किया गया, जिसमें सीनियर और अंडर-20 (U20) वर्गों के लिये ट्रैक एवं फील्ड स्पर्द्धाओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।
  • आयोजक: यह कार्यक्रम एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के तत्त्वावधान में ओडिशा खेल विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI):
    • वर्तमान अध्यक्ष: बहादुर सिंह सग्गू
    • स्थापना: वर्ष 1946 में 
    • संबद्धता: वर्ल्ड एथलेटिक्स, एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (AAA) और भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध। 

नोट: भुवनेश्वर को वर्ष 2028 विश्व इनडोर एथलेटिक्स के मेज़बान शहर के रूप में नामित किया गया है।

और पढ़ें: भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI)

close
Share Page
images-2
images-2