दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

  • 22 Oct 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

21 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 से 3 नवंबर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।
  • इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे।
  • उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के क्रम में नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक महत्त्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। प्रदेश का यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिये, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जनजातीय समुदायों के विकास के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वनवासियों, आदिवासियों, किसानों, ग्रामीणों और वंचित वर्ग के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण में कला, संस्कृति और पर्यटन को राज्य सरकार ने एक मज़बूत संसाधन के तौर पर इस्तेमाल किया है और इसके बढ़िया परिणाम भी मिले हैं।
  • छत्तीसगढ़ की ओर से नौ देशों को आमंत्रण-पत्र भेजा गया है। ये सभी देश पहली बार रायपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूज़ीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।
  • दिल्ली पहुँचने वाले विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ तक लाने-ले जाने और उनकी मेहमान-नवाज़ी में इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन, दिल्ली (आई.सी.सी.आर) सहयोगी होगी।
  • इस बार आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो थीम रखी गई हैं। पहली थीम है- ‘फसल कटाई पर होने वाले आदिवासी नृत्य’और दूसरी थीम है- ‘आदिवासी परंपराएँ और रीति-रिवाज’।
  • विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिये 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिये 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिये 2 लाख रुपए के पुरस्कार दिये जाएंगे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow