राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
NASA का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च हुआ
- 03 Apr 2026
- 14 min read
चर्चा में क्यों?
NASA ने आर्टेमिस II मिशन का सफल प्रक्षेपण किया, जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर एक ऐतिहासिक मानवयुक्त यात्रा पर भेजा गया।
मुख्य बिंदु:
- मिशन: आर्टेमिस II, NASA के आर्टेमिस कार्यक्रम के अंतर्गत ओरियन अंतरिक्ष यान की पहली मानवयुक्त उड़ान है, जिसका लक्ष्य भविष्य के चंद्र अभियानों से पूर्व गहन अंतरिक्ष अन्वेषण प्रणालियों की जाँच करना है।
- आर्टेमिस II चंद्रमा पर उतरने वाला मिशन नहीं है; इसके बजाय यह एक ‘लूनर फ्लाईबाय’ करेगा, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा कर बिना सतह पर उतरे पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
- NASA का चंद्रमा पर अंतिम मिशन अपोलो 17 था, जिसे दिसंबर 1972 में प्रक्षेपित किया गया था।
- प्रक्षेपण विवरण: यह मिशन 1 अप्रैल, 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया।
- मिशन अवधि: यह मिशन लगभग 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें चंद्रमा के चारों ओर ‘फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्टरी’ का पालन करने के बाद प्रशांत महासागर में उतरना (स्प्लैशडाउन) शामिल है।
- दल के सदस्य: चार सदस्यीय दल में NASA के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन (कमांडर), विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टिना कोच तथा कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।
- जेरेमी हैनसेन चंद्रमा की यात्रा करने वाले पहले कनाडाई अंतरिक्ष यात्री और पहले गैर-अमेरिकी बनकर इतिहास रचेंगे।
- विक्टर ग्लोवर (पायलट) निम्न-पृथ्वी कक्षा से परे जाने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे।
- क्रिस्टिना कोच चंद्रमा के निकट जाने वाली पहली महिला होंगी।
- उद्देश्य: इस मिशन का उद्देश्य जीवन-समर्थन प्रणालियों, अंतरिक्ष यान के प्रदर्शन और गहरे अंतरिक्ष नेविगेशन का परीक्षण करना है, जिससे आर्टेमिस कार्यक्रम के अंतर्गत भावी चंद्रमा लैंडिंग अभियानों का मार्ग प्रशस्त होगा।
|
और पढ़ें: आर्टेमिस II मिशन, आर्टेमिस I मिशन |