राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
PM-KUSUM योजना की समय सीमा मार्च 2027 तक बढ़ाई गई
- 03 Apr 2026
- 12 min read
चर्चा में क्यों?
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना के अंतर्गत परियोजनाओं के पूर्ण होने की समय-सीमा को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दी है।
मुख्य बिंदु:
- PM-KUSUM: यह योजना वर्ष 2019 में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, विद्युत उत्पादन का विकेंद्रीकरण करने, डीजल पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की ऊर्जा सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
- विस्तारित समय-सीमा: MNRE ने पात्र PM-KUSUM परियोजनाओं के पूर्ण होने की अंतिम तिथि को 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया है। यह विस्तार उन परियोजनाओं पर लागू होगा, जिनके पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) 31 दिसंबर, 2025 या उससे पहले जारी किये गए थे।
- PM-KUSUM 2.0: योजना के प्रस्तावित उन्नत संस्करण में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) को शामिल करने का लक्ष्य है, ताकि दिन में उत्पन्न अतिरिक्त सौर ऊर्जा को संग्रहित कर शाम के पीक समय में उपयोग किया जा सके और ग्रिड स्थिरता बढ़ाई जा सके।
- उद्देश्य: यह योजना किसानों की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने, डीजल चालित सिंचाई पंपों पर निर्भरता कम करने तथा कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखती है।
- योजना के घटक: इसके तीन प्रमुख घटक हैं—
- घटक-A: बंजर या परती भूमि पर विकेंद्रीकृत ग्रिड-संबद्ध सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना।
- घटक-B: किसानों के लिये स्टैंड-अलोन सौर ऊर्जा चालित कृषि पंपों की स्थापना।
- घटक-C: मौजूदा ग्रिड-संबद्ध कृषि पंपों का सौरकरण।
|
और पढ़ें: PM‑KUSUM |