दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

वर्कला संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक ‘ज़ीरो वेस्ट सिटी’ सूची में शामिल

  • 03 Apr 2026
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

केरल के वर्कला को ‘शून्य अपशिष्ट की ओर 20 शहर’ पहल में शामिल किया गया है, जिसका नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शून्य अपशिष्ट पर सलाहकार बोर्ड द्वारा किया जा रहा है तथा इसे यूएन-हैबिटेट और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का समर्थन प्राप्त है।

मुख्य बिंदु:

  • मान्यता: वर्कला को विश्व के 20 शहरों में शामिल किया गया है, जो अपशिष्ट में कमी और सतत शहरी विकास के लिये नवोन्मेषी एवं महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं।
  • उद्देश्य:
    • शहरों के नेतृत्व और नवाचारपूर्ण पहलों को मान्यता देना।
    • सर्वोत्तम प्रथाओं और सीखे गए अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना।
    • अन्य शहरों को शून्य-अपशिष्ट मॉडल की ओर अपने संक्रमण को तीव्र करने के लिये प्रेरित करना।
    • स्थानीय स्तर पर परिपत्र अर्थव्यवस्था के सिद्धांत अपनाने को बढ़ावा देना।
  • SDG में योगदान: यह पहल सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में योगदान देती है, विशेषकर SDG-11 (सतत शहर और समुदाय), SDG-12 (संवहनीय खपत और उत्पादन) और SDG-13 (जलवायु कार्रवाई)
  • अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस:
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर, 2022 को अपने 77वें सत्र के दौरान इस संबंध में एक प्रस्ताव अपनाया।
    • यह दिवस प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है।
    • इसका आयोजन यूएन-हैबिटेट (UN-Habitat) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा किया जाता है।
    • वर्ष 2026 की थीम: खाद्य अपशिष्ट।

और पढ़ें: UNEP, संयुक्त राष्ट्र

close
Share Page
images-2
images-2